सपा प्रत्याशी रागिनी सोनकर ने गाना गा गाकर सुनाया दर्द, रो-रोकर मांगा वोट

मछलीशहर सुरक्षित विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने दो बार के विधायक जगदीश सोनकर का टिकट काटकर रागिनी सोनकर को उम्मीदवार बनाया है।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । यूपी में 3 मार्च को छठे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि 7 मार्च को सातवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट पर समाजवादी पार्टी ने चार बार के विधायक जगदीश सोनकर का टिकट काटकर रागिनी सोनकर को उम्मीदवार बना दिया। रागिनी सोनकर के पिता कैलाश सोनकर भी अजगरा सीट से विधायक हैं। टिकट कटने से जगदीश सोनकर के समर्थक नाराज हैं।

रागिनी सोनकर ने गाना गाकर बयां किया दर्द: सपा प्रत्याशी रागिनी सोनकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है ,जिसमें वह गाना गाकर वोट मांगते हुए दिखाई दे रही हैं। सपा प्रत्याशी रागिनी सोनकर ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत को जनता के बीच गा रही हैं। इस दौरान रागिनी सोनकर कहती हैं कि, “मैं आपकी बेटी, आपकी बहन आपके समक्ष अपील करना चाहती हूं कि मुझे मौका दें। इस 5 साल की सरकार में हम तिल-तिल मरे हैं, अब 7 तारीख को जो महापर्व होगा, उस दिन इंकलाब होगा, हर उस दुख का जवाब होगा।” जब रागिनी सोनकर भाषण दे रहीं थीं, उस वक्त वह भावुक दिख रही थी और उनकी आंखों से आंसू गिर रहे थे।
जगदीश सोनकर का टिकट काटा गया: रागिनी सोनकर को टिकट देने के लिए समाजवादी पार्टी ने जगदीश सोनकर का टिकट काटा, जो लगातार दो बार से मछलीशहर सीट से विधायक चुने जा रहे थे। जगदीश सोनकर इसके पहले 2002 और 2007 में जौनपुर जिले की शाहगंज सीट से भी विधायक चुने जा चुके थे। बताया जा रहा है कि टिकट कटने से जगदीश सोनकर और उनके समर्थक काफी नाराज हैं।
जातीय समीकरण: मछलीशहर विधानसभा सीट यादव बाहुल्य सीट मानी जाती है। यहां पर करीब 60 हजार यादव मतदाता हैं जबकि 50 हजार ब्राह्मण और 35 हजार मुस्लिम मतदाता भी है। क्षत्रिय और बिंद वोटर भी 25-25 हजार हैं।
बता दें कि मछलीशहर विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। इस सीट पर अब तक दो बार बीएसपी और तीन बार समाजवादी पार्टी जीत दर्ज कर चुकी है। बीजेपी को अभी तक मछलीशहर सीट पर एक भी बार जीत हासिल नहीं हुई है। मछलीशहर अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट है।

Related Posts

यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
  • TN15TN15
  • August 22, 2026

यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

Continue reading
अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
  • TN15TN15
  • August 21, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

  • By TN15
  • August 22, 2026
‘BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!

  • By TN15
  • August 22, 2026
यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!

सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

  • By TN15
  • August 22, 2026
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

  • By TN15
  • August 22, 2026
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल