एसपी बघेल के ड्राइवर ने बताई आंखों देखी, तेज प्रताप यादव बोले- कोई हमला नहीं हुआ, आवारा पशु आ गए थे

भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल पर मंगलवार की शाम 7.20 बजे कथित रूप से हमला किया गया था। आरोप है कि हमलावर सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव के कार्यकर्ता थे

द न्यूज 15 
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के काफिले पर मंगलवार को हुए कथित पथराव और हमले के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव के चुनाव प्रभारी और उनके परिवार के सदस्य तेज प्रताप यादव ने घटना से इंकार किया है और कहा कि कुछ आवारा पशु सामने आ गए थे। उनको हटाने के लिए मंत्री जी का गांव वालों से विवाद हुआ था। इसको विक्टिम कार्ड की तरह भाजपा उम्मीदवार खेलना चाह रहे हैं।
दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की गाड़ी के ड्राइवर ने घटना की आंखों देखी बताई। उसने कहा, “हम पीछे एक गांव में सभा करके आ रहे थे और आगे के गांव में पहुंचे तो कुछ लोग अखिलेश भइया जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे और गाड़ी के आगे पेड़ डाल दिए। इसके बाद एक अद्धा ईंट गाड़ी पर लगा। इससे सीसा टूट गया। इस पर तुरंत सिक्योरिटी उतरी और उनको पकड़ने की कोशिश की। सीसे की तरफ मंत्री जी बैठे थे। घटना मंगलवार की शाम 7.20 बजे के आसपास अतिकुल्‍लापुर गांव में हुई। यह गांव करहल विधानसभा क्षेत्र में आता है।”
हमले के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए दावा किया कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मैनपुरी पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ”केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल थाना करहल की असरोही चौकी के ग्राम अतिकुल्‍लापुर के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक गांव के कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर लाठी, पत्थर फेंककर हमला किया।”
पुलिस के अनुसार, सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी करहल व थाना प्रभारी करहल मौके पर गये व तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि मंत्री सकुशल हैं और कानून-व्यवस्था सामान्‍य है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर आरोप लगाया, “मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के काफिले पर सपाई गुंडों ने हमला कर असली चरित्र दिखाया है।”
उन्होंने कहा, “कल ही भाजपा सांसद गीता शाक्य पर भी हमला किया गया था, दोनों घटनाओं के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।” मौर्य ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “अखिलेश यादव जी चुनाव में हार के डर से अपने पालतू गुंडों के द्वारा भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और भाजपा नेताओं पर हमला करवाते हो, आपने हमला नहीं, अपनी पराजय सुनिश्चित की है, क्या यही नई सपा है जो आपके खिलाफ चुनाव लड़े, उस पर हमला कराओगे!”
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, “करहल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल जी के काफिले पर हमला यह दर्शाता है कि वहां से सपा के प्रत्याशी अखिलेश यादव हार की कगार पर खड़े हैं।”

Related Posts

आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 
  • TN15TN15
  • November 20, 2026

आकाश आनंद ने अयोध्या में राजपूत कार्ड खेल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

  • By TN15
  • November 22, 2026
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

  • By TN15
  • November 22, 2026
जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

  • By TN15
  • November 22, 2026
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

  • By TN15
  • November 22, 2026
सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

  • By TN15
  • November 22, 2026
उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने