अलीगढ़ में सपा और रालोद का शक्ति प्रदर्शन आज, होगी महारैली

अलीगढ़ | पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आज सपा व रालोद की संयुक्त रैली होगी। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद के मुखिया जयंत चौधरी शामिल होंगे। वह महारैली को संबोधित करेंगे। इन नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली के जरिये जाटलैंड की मजबूत सीट मानी जाने वाली इगलास विधानसभा सहित पूरे वेस्ट यूपी को सपा-रालोद शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। चौधरी चरण सिंह के नाम पर रालोद जाटों को और सपा अन्य बिरादरियों को साधने की कोशिश करेगी। रैली को सफल बनाने के लिए दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

अखिलेश यादव व जयंत चौधरी पूरे पश्चिम यूपी में सियासत को गरमाने की तैयारी में हैं। रालोद जाट वोट बैंक को एक सूत्र में बांधकर अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी। वहीं, सपा अन्य जातियों को साधने की कोशिश करेगी। अगर, यह फार्मूला सफल हुआ तो विपक्षियों के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। दरअसल, भाजपा ने किसान आंदोलन के बाद यहां के जाटों को साधने के लिए अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विवि की नींव रखी है। इससे रालोद के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। अब रालोद चौधरी चरण सिंह के सहारे जाटों को फिर से अपने पाले में करने की कोशिश में है। वहीं, बसपा लगातार ब्राह्मण कार्ड खेल रही है। इगलास सीट पर 80 हजार के करीब ब्राह्मण वोटर भी हैं, ऐसे में सपा इनको साधने की कोशिश करेगी।

जाटलैंड की सियासत के महत्वपूर्ण पायदान के तौर पर पहचानी जाने वाली इस विधानसभा सीट पर तीन माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जनसभा कर चुके हैं। उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विवि की नींव रख जाटों को भाजपा पक्ष में करने की कोशिश की है। ऐसे में सपा-रालोद चौधरी चरण सिंह की जयंती के सहारे जाट दबदबे वाली इस सीट पर फिर से कब्जा करने की तैयारी में है।

ज्ञात हो कि इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की संयुक्त रैली मेरठ में हो चुकी है। हालांकि अभी तक दोनों ही दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर फैसला नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि सपा रालोद को तीन दर्जन सीटें दे सकती है। कुछ सीटों पर सपा नेता आरएलडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

Continue reading
युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज