‘महंगाई हटाओ’ रैली में शामिल होंने जयपुर पहुंचीं सोनिया, राहुल भी मौजूद

जयपुर| महंगाई के खिलाफ पार्टी की मेगा रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को यहां पहुंचीं। राहुल गांधी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की।

कांग्रेस विद्यानगर स्टेडियम में एक ‘राष्ट्रीय रैली’ का आयोजन कर रही है, जहां हजारों लोग इस मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पहुंचे हैं।

इससे पहले पार्टी ने दावा किया था कि रैली में देशभर से दो लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। मंच संचालन की कमान राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन को सौंपी गई है।

विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस की इस रैली के माध्यम से राहुल गांधी को पार्टी के शीर्ष नेता के रूप में पेश किया जा रहा है। दिल्ली से सड़क मार्ग से जयपुर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा भी राहुल और सोनिया गांधी के साथ हैं।

शनिवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने रैली में शामिल होने जयपुर पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया।

वरिष्ठ नेता — के.सी. वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, भूपिंदर सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, तारिक अनवर, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, ओमन चांडी, वी. नारायणसामी, डी.के. शिवकुमार, पवन कुमार बंसल, श्रीनिवास बी सहित अन्य लोग जयपुर में रैली में शामिल होंगे।

Related Posts

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

7 मार्च 2026 से पूरे देश में घरेलू…

Continue reading
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?