हिण्डौरा के 3 किसानों जिनकी फसल पर ट्रैक्टर चलाए गए के लिए चंदा एकत्र करेगी सोशलिस्ट किसान सभा

20 फरवरी को उप जिलाधिकारी, सिधौली, ने हिण्डौरा के 3 किसानों की भूमि पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिए। इनमें से एक बच्चूलाल के विपक्षीगण जिन्होंने उनके पुत्र राजू उर्फ अरविंद की 14/12/19 को खेत पर ही हत्या कर दी थी की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई। किंतु बच्चूलाल के पुत्र संजय द्वारा 18/2/26 को पंकज पुत्र जगदीश, आशाराम पुत्र नन्हा, अखिलेश पुत्र कन्हई, बृजमोहन पुत्र कल्लू, कुन्हू पुत्र कल्लू, राम स्वरूप पुत्र बचान, छत्रपाल पुत्र छोटा, मायाराम पुत्र पुत्तू, बाबूराम पुत्र पुत्तू सभी निवासी भगवानपुर मजरा हिण्डौरा, परगना गोंदलामऊ, तहसील सिधौली द्वारा पिछले 8-9 वर्षों से करीब 60 बीघा नदी की भूमि पर कब्जे और अशोक सिंह पुत्र बृजराज सिंह, निवासी ग्राम इस्माईलगंज, परगना गोंदलामऊ, तहसील सिधौली द्वारा पिछले 20 वर्षों से करीब 40 बीघा नदी की भूमि पर कब्जा कर खेती करने की शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। राजू की हत्या में पुलिस ने पंकज, सतीश, इंद्रपाल व अनूप को आरोपी बनाया था किंतु विवेचना में पंकज का नाम निकाल दिया। उपर्युक्त सभी राजू की हत्या की साजिश में शामिल रहे हैं किंतु पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत को नजरअंदाज कर दिया।
उप जिलाधिकारी द्वारा बच्चूलाल के 15 बीघा के खेत पर व मुन्ना गुप्ता और अनामिका, मोनिका व शिवशंकर की मिलजुमला 2018 गाटा संख्या पर 7-7 बीघा पर खड़ी गेहूं, सरसों व मटर की फसल पर जो ट्रैक्टर चलाया वह एक अपराध है। यह फसल वह अपने कब्जे में भी ले सकती थीं या किसानों को फसल काटने के बाद भूमि कब्जे में ले सकती थीं। हम उप जिलाधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व थानाध्यक्ष, संदना जिन्होंने फसल पर ट्रैक्टर चलवाया के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हैं। जिन किसनों की फसल का नुकसान हुआ, बच्चूलाल, मुन्ना गुप्ता व उनके बटाईदार ठाकुरदीन व तीसरे खेत के बटाईदार धनपत के लिए सोशलिस्ट किसान सभा सिधौली व सीतापुर में चंदा एकत्र कर खेत के क्षेत्रफल के अनुपात में किसानों व बटाईदारों को बांटेगी।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?