Social Crime : बढ़ते अपराध के बीच जानें क्या है डिजिटल रेप ?

Social Crime : क्या है  डिजिटल रेप ? जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

शिवानी मांगवानी 

डिजिटल रेप, यह शब्द सुनते सुनते ही सबसे पहले इसे हम साइबर क्राइम या इंटरनेट से जोड़ते हैं, लेकिन इसका इंटरनेट से कोई भी कनेक्शन नहीं है।  डिजिटल रेप आखिर है क्या ? आपको बताते हैं कि बिना किसी कन्फ्यूजन के आप खुद भी समझ सकें और अपने आस-पास वालों को भी समझा सकें। दरअसल डिजिटल रेप शब्द दो शब्दों को जोड़कर बना है जो डिजिट और रेप है। इंग्लिश के डिजिट का मतलब हिंदी में मतलब अंक होता है तो वहीं अंग्रेजी के शब्दकोश में डिजिट उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली इन शरीर के अंगों को भी डिजिट कहा जाता है।अगर कोई शख्स महिला की बिना सहमति के उसके प्राइवेट पार्ट्स को अपनी अंगुलियों या अंगूठे से छेड़ता है तो ये डिजिटल रेप कहलाता है। यानी जो शख्स अपने डिजिट का इस्तेमाल करके यौन उत्पीड़न करे तो ये डिजिटल रेप कहा जाता है।

इस अपराध के खिलाफ कानून सख्त


बता दें कि साल 2012 से पहले इस टर्म को कोई नहीं जानता था। आज जिस अपराध को डिजिटल रेप का नाम दिया गया है उसे 2012 के पहले छेड़खानी का नाम दिया गया था, लेकिन निर्भया केस के बाद से इसे रेप लॉ को पेश किया गया और हाथ उंगली या अंगूठे से जबरदस्ती पेनेट्रेशन को यौन अपराध मानते हुए सेक्शन 375 और पॉक्सो एक्ट की श्रेणी में रखा गया। यानि कि साल 2013 से पहले भारत में छेड़खानी या डिजिटल रेप को लेकर कोई कानून नहीं था।  लेकिन निर्भया केस के बाद साल 2013 में इस शब्द को मान्यता मिली। बाद में डिजिटल रेप को Pocso एक्ट के अंदर शामिल किया गया।

आरोपित पर पॉक्सो एक्ट क्यों लगा?

आप यह जरूर सोच रहे होंगे कि जब डिजिटल रेप बलात्कार की श्रेणी में है तो फिर आरोपित पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी क्यों लगाई गई हैं? आपको बता दें कि  पॉक्सो एक्ट के जरिए नाबालिग बच्चों  के प्रति यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, पोर्नोग्राफी, छेड़-छाड़ जैसे मामलों में कार्रवाई की जाती है। वही नोएडा डिजिटल रेप में पीड़िता के नाबालिग होने की वजह से पॉक्सो एक्ट की भी धाराएं लगाई गई हैं। आपको जानकारी दे दें कि महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय ने सन 2012 में पॉक्सो एक्ट बनाया था। इस कानून के तहत अलग अलग अपराध के लिए अलग अलग सजा  निर्धारित की गई है।

इस अपराध में कितनी सजा का प्रावधान?

वहीं इस मामले में लोगों के बीच ये भी कंफ्यूजन है कि अब केस में अपराधी को कितनी सजा मिलती है। यदि किसी आरोपित पर डिजिटल रेप का आरोप सिद्ध होता है तो उसे पॉक्सो एक्ट की धारा 3 के अंतर्गत न्यूनतम 7 वर्ष के कारावास का प्रावधान है। वहीं इस केस में उम्रकैद की सजा भी दी जा सकती है।

  • Related Posts

    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading
    लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “