तो कांग्रेस के टिकट पर अमेठी से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी ? 

चरण सिंह 

भाजपा की दूसरी लिस्ट में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सांसद वी.के. सिंह, बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य, कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, सुल्तानपुर से मेनका गांधी पीलीभीत से वरुण गांधी के टिकट कटने की बात सामने आ रहीहै। ऐसे में प्रश्न उठता है कि वरुण गांधी को यदि भाजपा टिकट नहीं देती है तो क्या वह चुप बैठ जाएंगे ? या फिर जिस तरह से वह केंद्र सरकार पर मुखर थे तो उन्हें इसका आभास नहीं था कि उनका टिकट कटेगा ?
दरअसल यह बात वरुण गांधी भी जानते थे कि उनका टिकट कटना तय है। तो फिर क्या वरुण गांधी राजनीति से संन्यास ले लेंगे ? क्या वरुण गांधी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे ? या फिर वरुण गांधी किसी दूसरी पार्टी में शामिल होकर उससे चुनाव लड़ेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि वरुण गांधी की गत दिनों अपने तहेरे भाई राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। तो क्या टिकट कटने की स्थिति में राहुल गांधी वरुण गांधी अपनी पार्टी कांग्रेस से अमेठी से चुनाव लड़ा सकते हैं?यदि वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल होते हैं तो फिर कौन सी सीट से चुनाव लड़ेंगे ?
ऐसे में हर किसी की निगाह अमेठी सीट पर जाएगी। वैसे भी वरुण गांधी के पिता संजय गांधी अमेठी से चुनाव लड़े थे। किसी समय अमेठी को संजय गांधी के रूप में जाना जाता था। अमेठी गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। यही वजह रही कि जब अमेठी के जिला अध्यक्ष प्रियंका गांधी से मिलने आये तो उन्होंने उनसे कहा कि जाओ जाकर तैयारीकरो। अमेठी गांधी परिवार की परंपरागत सीट है और वहां से गांधी परिवार ही चुनाव लड़ेगा। संजय गांधी के बाद राजीव गांधी और उनके बाद राहुल गांधी अमेठी से सांसद रहे हैं। आज की तारीख में भाजपा की नेता स्मृति ईरानी अमेठी से सांसद हैं।वह लगातार राहुल गांधी को अमेठी से लड़ने को ललकार रही हैं। राहुल गांधी वायनाड से सांसद हैं और वहां से ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
ऐसे में राहुल गांधी वरुण गांधी को कांग्रेस के टिकट पर अमेठी से चुनाव लड़ा सकते हैं। वरुण गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ाकर राहुल गांधी एक तीर से कई निशाने साधेंगे। एक से वह गांधी परिवार की परंपरागत सीट को बचा पाएंगे। दूसरे वरुण गांधी स्मृति ईरानी को हरा सकते हैं। तीसरी वरुण गांधी पर भी उनका एहसान हो जाएगा।वरुण गांधी के कांग्रेस में आने से पार्टी भी मजबूत हो जाएगी।गांधी परिवार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह होगी कि गांधी परिवार का लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म हो जाएगा। दरअसल वरुण गांधी न केवल अच्छा वक्ता हैं बल्कि एक सधे हुए नेता भीहैं। सांसद को मिलने वाले भत्ते भी नहीं लेते हैं। बेबाक रूप से अपनी बात रखते हैं। वरुण गांधी को अन्याय का विरोध करने वाले नेता माना जाता है।
दरअसल जल्द ही कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने वाली है। इस लिस्ट में राहुल गांधी के वायनाड, प्रियंका गांधी के रायबरेली से, शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से और भूपेश बघेल राजनांदगांव से टिकट देने की बात सामने आ रही है। वैसे लोकसभा चुनाव में सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने लिस्ट जारी की थी। समाजवादी पार्टी दो लिस्ट जारी कर चुकी है। उसने उत्तर प्रदेश में 26  प्रत्याशी चुनावी समर में उतार दिये हैं।आम आदमी पार्टी ने  दिल्ली में चार प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। बीजेपी ने पहली लिस्ट 195 प्रत्याशियों की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश में 51  प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में उत्तर प्रदेश के बची 29  सीटों पर भी प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं।
  • Related Posts

    अखिलेश यादव पत्नी डिंपल को बनाएंगे CM? कुछ ऐसा बोल गए सपा चीफ
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    सपा चीफ अखिलेश यादव ने PDA का एक…

    Continue reading
     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    • By TN15
    • August 26, 2026
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    • By TN15
    • August 26, 2026
    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    अखिलेश यादव पत्नी डिंपल को बनाएंगे CM? कुछ ऐसा बोल गए सपा चीफ

    • By TN15
    • August 26, 2026
    अखिलेश यादव पत्नी डिंपल को बनाएंगे CM? कुछ ऐसा बोल गए सपा चीफ

    सब कुछ निजी हाथों में सौंपकर देश को गुलामी की ओर धकेल रही सरकार!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    सब कुछ निजी हाथों में सौंपकर देश को गुलामी की ओर धकेल रही सरकार!