तो सेबी करेगा सहारा निवेशकों का भुगतान! 

निवेशकों का पैसा सहारा इंडिया के नहीं लौटाए जाने पर सेबी के लीगल हेड पटना हाई कोर्ट में तलब, सुब्रत राय ने भुगतान में फंसा रखे हैं कई पेंच, सहारा सेबी पर तो सेबी सहारा पर लगा रहा पैसा न देने का आरोप  

चरण सिंह राजपूत 
नई दिल्ली/पटना। तो क्या सहारा निवेशकों को भुगतान मामले में राहत मिलने वाली है। दरअसल भुगतान मामले में पटना हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सहारा इंडिया के विभिन्न स्कीमों में उपभोक्ताओं द्वारा जमा किये गए पैसे का भुगतान को लेकर दायर की गई दो सौ से ज्यादा हस्तक्षेप याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट ने सेबी के लीगल हेड को 28 मार्च को कोर्ट में तलब किया है। हालांकि सेबी और सेबी के चल रहे विवाद चलते अभी भी इसमें कई पेंच हैं। दरअसल सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय ने भुगतान मामले में इतने पेंच फंसा रखे हैं कि क़ानूनी कार्रवाई और आंदोलन भी कुछ नहीं कर पर रहे हैं। दरअसल सहारा और सेबी के अपने-अपने तर्क हैं। सेबी सहारा पर निवेशकों के नामों में गड़बड़ी का आरोप लगाता रहा है तो सहारा सेबी पर उसके द्वारा दिए गये पैसे को निवेशकों को न देकर अपने पास रखने की बात करता रहा है। सहारा ने तो सेबी के खिलाफ कई प्रदर्शन भी किये हैं। वैसे भी सहारा प्रबंधन निवेशकों का पाई पाई चुकाने की बात भी कर चुका है। सेबी का पक्ष तो 28 मार्च को ही सुनने को मिलेगा। दरअसल सहारा भुगतान को लेकर पटना हाईकोर्ट ने सहारा ग्रुप ऑफ कम्पनीज के अधिवक्ता से पूछा कि सहारा में जिन निवेशकों ने अपना पैसा जमा किया है उनका पैसा उन्हें क्यों नही लौटाया जा रहा है ? इस पर सहारा ग्रुप ऑफ कम्पनीज के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि उसका 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा सेबी के पास जमा है। उन्होंने कोर्ट से कहा कि अगर सेबी उस पैसा को लौटा देती है और कोर्ट का आदेश होगा तो सहारा ग्रुप ऑफ कम्पनीज निवेशकों के उचित पैसा का भुगतान कर देगा। कोर्ट ने सेबी के अधिवक्ता को निर्देश दिया कि वह सेबी के लीगल हेड को अदालती आदेश की जानकारी दे दें ताकि 28 मार्च को वे अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष दे सकें। कोर्ट ने इनसे यह जानना चाहा था कि जिन लोगों ने सहारा इंडिया के विभिन्न स्कीमों में अपना पैसा जमा किया है उसे उन्हें लौटाने की दिशा में क्या करवाई की जा रही है।
दरअसल सहारा के खिलाफ भुगतान को लेकर कानूनी कार्रवाई से लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन हो रहे हैं। पटना, भोपाल, उदयपुर, नई दिल्ली, कोलकाता समेत देश के कितने शहरों और गांवों में सहारा के खिलाफ धरने-प्रदर्शन चल रहे हैं। इन सबके बावजूद निवेशकों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। भुगतान को लेकर राजस्थान के उदयपुर में राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के बैनर तलेा १० मार्च को बिहार की राजधानी पटना में संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले १२ अप्रैल को आंदोलन हो रहा है। नई दिल्ली जंतर मंतर पर संसद सत्याग्रह चल रहा है।

Related Posts

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

  • By TN15
  • March 19, 2026
अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

  • By TN15
  • March 19, 2026
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

  • By TN15
  • March 19, 2026
इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा