नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ में झपटमार घायल

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। शनिवार सुबह नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान एक झपटमार को गोली लग गई। पुलिस और झपटमार दोनों के बीच में गोलीबारी हुई, जिससे पिंटू उर्फ नेवला के पैर में गोली लग गई। आरोपी नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में सक्रिय था।

ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, अतिरिक्त एसपी, रणविजय सिंह ने कहा कि “उन्होंने शहर में सड़क पर अपराध को रोकने के लिए पहले से ही कई टीमों को तैनात किया है। हमें रिपोर्ट मिली थी कि इलाके में एक झपटमार विशेष रूप से मॉर्निग वॉक करने वालों को निशाना बना कर उन्हें लूट रहा है।”

शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति को रूकने का इशारा किया, जिसके पास नंबर प्लेट नहीं थी। लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की।

हालांकि पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। अधिकारी ने कहा, आरोपी ने पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच में आरोपी लूट और झपटमार के 18 से ज्यादा मामलों में संलिप्त पाया गया है। वह पूरी दिल्ली-एनसीआर में अपराध को अंजाम दे रहा था।’

पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

Related Posts

  टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

फंस न जाए 20 बागी सांसदों के NCPI…

Continue reading
Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!
  • TN15TN15
  • June 15, 2026

मध्य प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

  • By TN15
  • June 16, 2026
Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

  • By TN15
  • June 16, 2026
‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

  • By TN15
  • June 16, 2026
Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

  • By TN15
  • June 16, 2026
टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

  • By TN15
  • June 16, 2026
UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’

  • By TN15
  • June 16, 2026
फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’