बीजेपी ने बुधवार को प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई नियुक्तियों का ऐलान किया। इसमें हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक बीजेपी का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ संगीता यादव और रोहन गुप्ता को बिहार का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। बीजेपी की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
बीजेपी की फायरब्रांड नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा बीजेपी नेता विनय सहस्त्रबुद्धे को दिल्ली बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है। तरुण चुघ को गुजरात और श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 4 सह प्रभारी भी यूपी बीजेपी के लिए बनाए गए हैं, जिनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं।

