उत्तर प्रदेश चुनाव की तयारी में युवाओं को साधने के लिए आज बाटे जाएंगे स्मार्टफोन व टैब

लखनऊ| यूपी विधानसभा चुनाव में आज से युवाओं पर साधा जाएगा सीधा निशाना युवाओं को साधने के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर आज मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन बाँटने की योजना का शुभारंभ करने जा रही है। राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले वितरण समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से आये एक लाख छात्र-छात्राओं को सरकार की तरफ से यह सौगात भेंट की जाएगी।

इन स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए युवाओं को न सिर्फ पढ़ाई के लिए कंटेंट मिलेगा, बल्कि रोजगार से संबंधित जानकारियां भी दी जाएंगीं। योगी आदित्यनाथ की योजना एक करोड़ युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट देने की है। साथ ही मुख्यमंत्री, डिजि शक्ति पोर्टल और डिजि शक्ति अध्ययन ऐप भी लांच करेंगे। सभी स्मार्टफोन और टैबलेट में डिजि शक्ति अध्ययन ऐप इंस्टाल है। इसके माध्यम से संबंधित यूनिवर्सिटी या डिपार्टमेंट छात्रों को पढ़ाई के लिए कंटेंट देंगे। साथ ही शासन की ओर से रोजगार परक योजनाओं आदि की जानकारी भी दी जाएगी।

सरकार की ओर से आईटी कंपनी इंफोसिस से अनुबंध किया जा रहा है। इससे युवाओं को इंफोसिस के शिक्षा और रोजगार से जुड़े ३९०० प्रोग्राम निशुल्क उपलब्ध होंगे। लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में पहले चरण में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे प्रदेश भर के युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट दिया जाएगा। इसके बाद जिलों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर वितरण किया जाएगा। जिन युवाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, उन युवाओं का डिजि शक्ति पोर्टल पर कल के बाद फिर से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

Related Posts

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 
  • TN15TN15
  • March 11, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य…

Continue reading
मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में करीब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विनाश की नींव पर खड़ी…

  • By TN15
  • March 12, 2026
विनाश की नींव पर खड़ी…

THE WHITE MEN’S BURDEN

  • By TN15
  • March 12, 2026
THE WHITE MEN’S BURDEN

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !