एसकेएम ने रीवा में मजदूरों के साथ मनाया काला दिवस

रीवा । ट्रेड यूनियंस के राष्ट्रीय आवाहन पर संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन के साथ देशभर में 4 श्रम संहिताओं को थोपे जाने के खिलाफ रीवा एसकेएम ने मजदूरों के साथ काला दिवस मनाया। एसकेएम के नेता किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल किसान संघर्ष समिति के संयोजक पुष्पेंद्र सिंह एड मऊगंज जिला अध्यक्ष अजय कुमार पटेल के नेतृत्व में नया बस स्टैंड सरदार पटेल तिराहा रीवा में मजदूरों के साथ काली पट्टी बांधकर कड़ा विरोध जताया है। दौरान विरोध प्रदर्शन मोर्चे के नेता श्रीनिवास पटेल शत्रुघ्न सिंह भैयालाल विश्वकर्मा जावेद खान रामराज भगवानदास साहू दिनेश लोनिया धर्मजीत साकेत राजबहादुर पटेल संतोषपटेल मोहन आदि उपस्थित रहे मोर्चे के नेता शिव सिंह एवं संतकुमार पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ये 4 श्रम संहिताएँ 44 केंद्रीय कानूनों और 150 राज्य कानूनों को खत्म करने के उद्देश्य से लाई गई हैं।

ट्रेड यूनियनों ने सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा स्थायी प्रकृति के कार्यों में लगे ठेका श्रमिकों के नियमितीकरण समान कार्य के लिए समान वेतन बोनस ग्रेच्युटी और पेंशन जैसे अधिकारों के लिए सफलतापूर्वक संघर्ष किया। अब भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार कॉरपोरेट शक्तियों के दबाव में मजदूरों किसानों के खिलाफ लगातार कानून लाकर उनका शोषण कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजातियों अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के लिए नौकरियों में आरक्षण के अधिकार को कमजोर कर रही है जिससे सामाजिक न्याय और समानता के संवैधानिक सिद्धांतों से समझौता हो रहा है क्योंकि श्रम संहिताएँ रोजगार के ठेकाकरण को वैध बनाती है और प्रोत्साहित करती हैं। जब ठेका आधारित रोजगार भर्ती का सामान्य तरीका बन जाएगा तो नियोक्ताओं पर सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित वर्गों को रोजगार देने की कोई बाध्यता नहीं रहेगी। इस प्रकार भाजपा भारत के संविधान को कमजोर कर रही है जो जनता को स्वीकार्य नहीं है।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’