होलिकोत्सव पर एसकेएम ने जलाई भारत अमेरिकी व्यापार नीति की प्रतियां

बीज, बिजली, बीबी जी राम जी अधिनियम, चार श्रम संहिताएं भी जलाई गई
 
रीवा। मध्य प्रदेश में रीवा संभाग के अंदर संयुक्त किसान मोर्चे ने मोदी सरकार द्वारा लाए जा रहे तमाम किसान मजदूर विरोधी कानूनों का होलिकोत्सव पर कड़ा विरोध किया है। संयुक्त किसान मोर्चे के नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिल वापसी के बाद केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने फिर से तमाम किसान मजदूर विरोधी कानून बनाने का काम किया है जिसमें भारत अमेरिकी व्यापार डील ,बिजली विधेयक 2025 ,बीज विधेयक 2025 , बीबी जी राम जी अधिनियम, चार श्रम संहिताएं सहित अन्य कानून शामिल है। उक्त कानूनों को संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियंस ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा संभाग इकाई रीवा ने उक्त समस्त किसान मजदूर विरोधी कानूनों की होलिका दिवस पर करहिया मंडी रीवा में प्रतियां जलाकर विरोध किया है। करहिया मंडी रीवा में उपस्थित एसकेएम के नेताओं एवं किसानों ने मोदी एवं ट्रंप की दोस्ती को भारत के लिए खतरा बताया। नेताओं ने यह भी कहा कि भारत सरकार तत्काल अमेरिका से दोस्ताना संबंध समाप्त करें। विरोध प्रदर्शन दौरान मोर्चे के नेता उमेश पटेल इंद्रजीत सिंह शंखू रामनरेश सिंह संतकुमार पटेल सुग्रीव सिंह फौजी यदुवंश प्रताप सिंह अजय कुमार पटेल घनश्याम सिंह जयभान सिंह भरत कुशवाहा तेजभान सिंह सचिन सिंह राजेश पटेल राजेश्वर तिवारी संतोष पटेल विक्रम सिंह विजय पटेल इंद्रपाल सिंह शिवेंद्र सिंह ओमप्रकाश पटेल शुभम कुशवाहा मयंक सिंह आदि साथी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025…

    Continue reading
    एसकेएम जीबी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को खारिज करते हुए किसानों के साथ विश्वासघात करने के लिए पीयूष गोयल को बर्खास्त करने की मांग की
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    भारत–अमेरिका व्यापार समझौते एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!