कामरेड सुखलाल को यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सूरजपुर पार्क में हुई शोक सभा

अनमोल इंडस्ट्रीज एंप्लाइज यूनियन, सीटू एवं सीपीआई(एम) के सक्रिय सदस्य तथा यूनियन के कोषाध्यक्ष कामरेड सुखलाल जी की स्मृति में आज सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा स्थित पार्क में शोक सभा आयोजित की गई। यूनियन पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सीटू कार्यकर्ताओं ने कामरेड सुखलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

यूनियन गठन में निभाई थी निर्णायक भूमिका

 

यूनियन व सीटू जिला गौतम बुद्ध नगर अध्यक्ष कामरेड मुकेश कुमार राघव ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कामरेड सुखलाल यूनियन के संस्थापक सदस्यों में से थे और यूनियन के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे वर्ष 2016 से निरंतर कोषाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। मजदूरों के हर संघर्ष में वे हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहे। लंबी बीमारी के चलते 26 मई 2026 को उनका निधन हो गया। उनका जाना यूनियन के लिए गहरी क्षति है।

 

“संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति”

 

सीटू जिला सचिव कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि आज जब मजदूर वर्ग पर चौतरफा हमले हो रहे हैं, ऐसे कठिन समय में कामरेड सुखलाल जैसे कर्मठ, ईमानदार और जुझारू साथी की संगठन को सबसे ज्यादा जरूरत थी। उनका असमय चले जाना संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा संगठन शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

 

 

संघर्षों में निभाई बहादुरीपूर्ण भूमिका

 

सीटू जिला महासचिव राम स्वारथ ने कामरेड सुखलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षशील जीवन को याद किया। उन्होंने कहा कि यूनियन के हर आंदोलन में कामरेड सुखलाल ने बहादुरी और प्रतिबद्धता के साथ भागीदारी की। उनकी कमी हमेशा खलेगी। शोक सभा में यूनियन के तमाम नेताओं, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत साथी को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    TMC में दो फाड़ होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान 

    टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम…

    Continue reading
    आनंद मोहन फिर गरजे, ललन सिंह, संजय झा और नितिन नवीन का नाम लेकर पूछा- ‘क्या ये लोग…’

    पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन इन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    • By TN15
    • June 6, 2026
    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    • By TN15
    • June 6, 2026
    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे