पुलिस बन घूमते छह युवक गिरफ्तार

 नकली वर्दी और नकली बंदूक बरामद

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के लखौरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को छह युवकों को फर्जी पुलिस की वर्दी पहनकर घूमने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी यूट्यूब के लिए वीडियो शूट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार युवक खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का जवान बताकर लखौरा थाना क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने इनके पास से नकली वर्दी, प्लास्टिक और लकड़ी की बंदूकें, पुलिस की टोपी, ‘सिंघम’ नाम की नेमप्लेट, निकोन कैमरा और एक वैन बरामद की है।
लखौरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सरसौला-झिटकहिया रोड स्थित सरसौला स्कूल के पास कुछ युवक पुलिस की वर्दी में संदिग्ध गतिविधि करते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छह युवकों को हिरासत में ले लिया।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यूट्यूब के लिए वीडियो शूट कर रहे थे। इसके लिए पुलिस जैसी वर्दी और हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
अमरनाथ कुमार, अंदल कुमार, अमल कुमार, सुमन कुमार, अफरोज गोहग्गद और संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और यूट्यूब चैनल से जुड़े तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बिना अनुमति के पुलिस की वर्दी पहनना और खुद को कानून-व्यवस्था से जुड़ा दिखाना एक संज्ञेय अपराध है। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चम्पारण/चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने संवाददाताओं से…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    पीडीए की लड़ाई समाजवादी के साथ वोट से लडी जाएगी : रामआसरे विश्वकर्मा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    पीडीए की लड़ाई समाजवादी के साथ वोट से लडी जाएगी : रामआसरे विश्वकर्मा

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.

    • By TN15
    • June 20, 2026
    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई