वर्षो से छह गांवों के ग्रामीण मोटर मार्ग के इंतजार में

* बीरोंखाल व पोखड़ा विकास खंड की सीमा पर बसे हैं ये छह गांव
* ग्रामीण मुख्यमंत्री से लेकर हर स्तर पर कर चुके हैं फरियाद, नहीं हुआ समस्या का समाधान
* आज भी कई किलोमीटर पैदल चलने को विवश हो रहे ग्रामीण
* पीडब्ल्यूडी व वन विभाग के बीच फाइल लटकी होने के कारण समरेखण तक नहीं पूरा हो पाया है कार्य

पौड़ी। बीरोंखाल व पोखड़ा विकास खंड की सीमा पर बसे छह गांवों के नागरिक वर्षो से गांव तक मोटर मार्ग के इंतजार में हैं। गांवों के लिए सात साल पहले मोटर मार्ग स्वीकृत हो चुका है, लेकिन लोक निर्माण विभाग व वन विभाग के बीच फाइल लटकी होने के कारण अब तक समरेखण तक का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। गांव के नागरिक मुख्यमंत्री से लेकर हर स्तर पर फरियाद लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
देवकण्डई के प्रधान यशपाल सिंह रावत ने बताया कि बीरोंखाल व पोखड़ा विकास खंड सीमा पर बसे छह गांवों के नागरिक कई किलोमीटर पैदल चलने को विवश हैं। सड़क की मांग को लेकर काफी दिन से संघषर्रत हैं। यशपाल सिंह रावत का कहना है कि साल 2017 में शासन ने पोखड़ा बैजरों मोटर मार्ग से दीवान का बूंगा, देवकण्डाई, भैंस्वाणा व नौखोली के लिए पांच किलोमीटर मोटर मार्ग स्वीकृत किया। सात वर्ष बीत जाने के पश्चात भी सव्रे के सिवाय जमीनी स्तर पर एक इंच भी काम नहीं हो पाया है। स्वीकृत पांच किलोमीटर में से आधा किलोमीटर मार्ग वन भूमि के तहत आने से इसमे अड़चन उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की स्वीकृति को लेकर गांव के नागरिक लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी किसी तरह की कोई कार्यवाही करने को कतई तैयार नहीं हैं।
यशपाल सिंह रावत ने बताया कि क्वीराली, छनियाखाल, दीवान का बूंगा, देवकण्डाई, भैंस्वाड़ा, पौण्ड, हनारखोली व नौखोली गांवों के नागरिक मोटर मार्ग के लिए लगातार आवाज बुलंद करने में लगे हुए हैं, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पा रही है। यही वजह है कि आज भी ग्रामीण पांच किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर अपने गांव जाने को विवश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार गांव में किसी के बीमार पड़ने अथवा प्रसव की अवस्था में ग्रामीणों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले दो मरीजों ने सड़क तक पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों का मानना है कि मोटर मार्ग बन जाने से बैजरों से कोटद्वार पहुंचने में 40 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। बैजरों, थलीसैंण व बीरोंखाल पहुंचने में गांव के नागरिकों को सुविधा मिल सके।

  • Related Posts

    बस सारी जिम्मेदारी आम जनता पर थोप दी जाएगी? 

    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में AIMIM के राष्ट्रीय…

    Continue reading
    मसूरी में 600 प्रशिक्षु आईएएस और एक सवाल
    • TN15TN15
    • December 3, 2025

    “उंगलियों पर हल होने वाला सवाल और भविष्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर