भाई के सामने बहन की इज्जत लूटी, शर्म से बहन ने लगा ली फांसी

द न्यूज 15  
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतगर्त एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने एसपी ऑफिस में शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उसके सामने उसकी बहन का रेप किया। जिसके बाद शर्म से बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
छतरपुर के रहने वाले एक शख्स ने आरोप लगाया है कि आरोपी नीरज पटेल उसकी बहन के साथ छेड़खानी कर रहा था। जब उसने नीरज का विरोध किया तो उसने अपने साथी छोटे पटेल के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और फिर उसके सामने बहन का रेप किया। जिसके बाद पीड़ित की बहन ने शर्म की वजह से फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई।
मृतका के भाई ने दी शिकायत : मृतका के भाई ने शिकायत में लिखा है, ‘8 जनवरी को मेरी बहन हमेशा की तरह खाना खा कर सो गई। मैं अपनी बहन के कमरे में ही लेटता था। अगली सुबह 5 बजे जब मैंने उठकर देखा तो मेरी बहन बिस्तर पर नहीं थी। घर के बाहर निकल कर देखा तो नीरज पटेल मेरी बहन के साथ जबर्दस्ती कर रहा था और छोटे पटेल उसका सहयोग कर रहा था। जब मैंने चिल्लाया तो उन लोगों ने मुझे पकड़ लिया। फिर किसी तरह से मेरी बहन वहां से छूटकर भागी और घर में जाकर फांसी लगा ली।’
संबंधित मामले में चंदला थाना प्रभारी अतुल दीक्षित का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। मृतका का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दीक्षित ने कहा कि फिलहाल परिवार के लोग थाने नहीं आए हैं, अगर वो थाने आते हैं तो उनके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading
लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

  • By TN15
  • March 12, 2026
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

  • By TN15
  • March 12, 2026
339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

  • By TN15
  • March 12, 2026
अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

  • By TN15
  • March 12, 2026
‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

  • By TN15
  • March 12, 2026
कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “