Site icon Thenews15.in

Sikkim Road Accident : सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, भारतीय सेना के 16 जवानों की जान गई, चार घायल

उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना के एक ट्रक की टक्कर में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गये। दुर्घटना तब हुई जब वाहन एक खतरनाक मोड़ पर चलते हुए एक ढलान पर फिसल गया
गंगटोक। सिक्किम में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवानों की जान चली गई, जबकि चार जवान घायल हो गये। उत्तरी सिक्किम के जेमा में यह दुर्घटना तब हुई, जब आर्मी का ट्रक खतरनाक मोड़ पर खड़ी ढलान के नीचे फिसल गया। भारतीय सेना ने यह जानकारी दी। इस हादसे  पर दुख जताते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से उन्हें गहरा दुख है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से उन्हें गहरा दुख है। उन्होंने कहा कि शोक संत्पत परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ् होने की प्रार्थना करता हूं।

Exit mobile version