कलशयात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

नोएडा सेक्टर 93 सुपर एमआईजी के शिव मंदिर पर आयोजित श्रीराम कथा का विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ हुआ। बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों साथ महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर पूरे सेक्टर में कलश यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में आगे आगे बैंड बाजा इसके बाद कथा व्यास महामंडलेश्वर पंचमानंद जी महाराज का रथ उसके पीछे कलश धारण किए महिलाएं एवं भक्तजन थें । और बैंड बाजों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा पूरे सेक्टर 93 सुपर एमआईजी में घूमती हुई पुनः कथा स्थल पहुंची इस दौरान जगह फूलों से कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और जलपान की भी व्यवस्था की गई। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानन्द महाराज ने राम कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि जन्म जन्मांतर के पुण्यों के अभ्युदय होने पर हमें राम कथा रूपी अमृत पान करने का शुभ अवसर प्राप्त होता है। श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से हमारे मेरु समान पापों का शमन हो जाता है। राम कथा संस्कारों का बीजारोपण करती है। सती चरित्र एवं पार्वती विवाह का रोचक प्रसंग व्यास जी द्वारा सुनाया गया।

सभी सेक्टर वासियों के सहयोग से यह श्रीराम का आयोजन हो रहा है। श्रीराम कथा नित्य 5 बजे से 9 बजे तक होगी। 7 जून को नारद मोह, श्रीराम जन्म, अहिल्या उद्धार आदि कथाओं का वर्णन किया जाएगा। सभी श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कि कथामृत का रसपान कर पुण्यलाभ अवश्य अर्जित करें।
इस अवसर पर आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष प्रवेश चौहान, मार्कंडेय मिश्रा,देवमणि शुक्ला, संजय पांडे, गोरे लाल, रवि राघव, हरी सिंह, अंगद तोमर, रमेश वर्मा, हंसमणि शुक्ला, राजेश गुप्ता, राजवीर सिंह, विकास शर्मा, श्रीकान्त त्रिवेदी, धर्मेंद्र सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, एल. एस तिवारी,सुनील निगम, वीरेंद्र द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, श्रीमती सुभाष सिंह, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, रंजन गिरि,भंडारी जी, अरुण झा,श्रीमती सुमन द्विवेदी, शशि बाला आदि भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सीटू…

    Continue reading
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    युवाओं को वैश्विक समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है