“दीदी नंबर 1” की शूटिंग शुरू

पटना। भोजपुरी फिल्म स्टार इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर देव सिंह और भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी की अपकमिंग फिल्म “दीदी नंबर 1” की शूटिंग शुरू हो गई है। इसी बीच फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, जिसमें देव सिंह और रानी चटर्जी की शादी का सीक्वेंस दिख रहा है। इस फिल्म के निर्माता हाईक्यू और B4U के संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल हैं जबकि निर्देशक प्रवीण कुमार गुड्डरी हैं। फिल्म की कहानी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई है। फिल्म का निर्माण इन दोनों जोर-जोर से चल रहा है।

फिल्म “दीदी नंबर 1” को लेकर देव सिंह ने कहा कि यह घर परिवार की फिल्म है और इसकी कहानी बेहद फ्रेश है। फिल्म में मेरी भूमिका की महत्वपूर्ण है। रानी चटर्जी मेरे अपोजिट नजर आ रही हैं। हम सभी मिलकर एक शानदार फिल्म के निर्माण को की जान से लगे हुए हैं। यह फिल्म जब रिलीज होगी, तब सबों को खूब पसंद आएगी। आपको बता दें कि देव सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं जो सभी भूमिकाओं में फिट नजर आते हैं और उन्होंने आज तक सभी बड़े और छोटे कलाकारों के साथ काम किया है।

देव सिंह की फिल्मों का इंतजार दर्शकों को खूब होता है टीवी पर भी देव सिंह बेहद फेमस है और आप यह उनकी फिल्म आ रही है। जिसको लेकर उनके फैंस के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा के दर्शक भी उत्साहित हैं।

वही फिल्म को लेकर रानी चटर्जी ने भी अपने एक्साइटमेंट के इजहार किया और कहा कि यह फिल्म मेरे दिल के करीब है और उम्मीद करती हूं कि तो फिल्म रिलीज हो तब आप सभी अपने परिवार के साथ से सिनेमाघर में जाकर देखें। खूब सारा प्यार दें।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म के गाने और संवाद बेहद मजेदार हैं। आपको बता दें कि फिल्म “दीदी नंबर 1” के कार्यकारी निर्माता सुभाष चौहान है। फिल्म में देव सिंह और रानी चटर्जी के साथ आर्यन बाबू, अनूप अरोरा, अमित शुक्ला, कबीर ईशु और श्रद्धा नवल मुख्य भूमिका में है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!