बिहार पुलिस को ‘शोले’ वाली धमकी

 बदमाश ने पोस्टर चिपका कर लिखा: केस वापस लो वरना ठाकुर वाला हाल होगा

 जमुई। बिहार के जमुई जिले में एक ऐसी घटना हुई, जिससे पुलिस महकमे में ही दहशत का माहौल फैल गया. एक हत्या के आरोपी ने पुलिस को 90 के दशक की तरह पोस्टर चिपकाकर धमकी दी है. पोस्टर में लिखा है कि, “थाने में जो केस किया है और सनहा दिया है, उसे वापस ले लिया जाए नहीं तो ‘शोले’ फिल्म देख लो क्या हाल हुआ था ठाकुर का. वहीं अपराधियों द्वारा पुलिस को कुछ इस कदर दी गई चुनौती ने सभी को चौंका दिया है.
मामला जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के केवाली गांव से सामने आया है. यहां पिछले दिनों गांव के गुड्डू सिंह की हत्या गोली मारकर अपराधियों द्वारा कर दी गई थी. इसके बाद से हत्या का मुख्य आरोपी फरार है और हत्या में संलिप्त एक आरोपी ने कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया था. मुख्य आरोपी के खिलाफ हत्या के मामले में कोर्ट से इश्तिहार की कार्रवाई के लिए आदेश मिल चुका है और इश्तहार के बाद कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है.
जब आरोपी को इसकी खबर मिली तो वह बौखला गया और आरोपी गुलशन कुमार सिंह ने पंचायत भवन की दीवार पर फिल्मी अंदाज में धमकी भरे पोस्टर लगाकर पुलिस पदाधिकारी सहित लोगों को चुनौती दी है.
उक्त पोस्ट में साफ शब्दों में चेतावनी लिखी गई है कि गुड्डू सिंह हत्याकांड से जुड़े केस और सनहा को वापस ले लो नहीं तो मुझे और भी हत्या करने पर मजबूर होना पड़ेगा. अगर मेरे घर की कुर्की हुई तो अंजाम बहुत बुरा होगा. प्रशासन को धमकी देते हुए इस पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि पुलिस सतर्कता बरते नहीं तो ‘शोले’ फिल्म देख लें क्या हाल हुआ था ठाकुर का. ग्रामीणों ने जब सुबह पोस्टर को पढ़ा तो लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया.
सोनो थाने के इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. पोस्टर चिपकाने वाले अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गुड्डू सिंह हत्याकांड मामले को इस पोस्टर कांड से जोड़कर देखा जा रहा है. अब देखना यह है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी कब तक होती है और इस पोस्टर चिपकाने के मामले पर क्या कुछ कार्रवाई की जाती है या पुलिस सचमुच ‘शोले’ फिल्म देखेगी.

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?