हैरान हूं, भारत ने कोहली को पहले टेस्ट में आराम क्यों दिया : स्मिथ

ऑकलैंड| न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज इयान स्मिथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को केन विलियम्सन की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ शुरुआती मैच में आराम दिए जाने के फैसले से खुश नहीं हैं। मैच कानपुर में 25 नवंबर से होगा। विराट को पहले टेस्ट के लिए आराम दिया गया है और उनकी अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि नियमित कप्तान 3 दिसंबर से मुंबई में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए वापसी करेंगे।

ब्लैक कैप्स के लिए 63 टेस्ट खेल चुके 60 वर्षीय स्मिथ ने 1800 से अधिक रन बनाए हैं, वह भी रोहित शर्मा को दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए आराम दिए जाने से नाखुश हैं।

स्मिथ ने मंगलवार को सेन डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, “भारत ने कोहली और शर्मा को बाहर कर दिया है, यह वास्तव में मुझे हैरान करता है कि इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में लोगों को आराम दिया जा रहा है। यह मुझे बहुत निराश करता है।”

स्मिथ ने कहा कि उपमहाद्वीप की पिचों की प्रकृति को देखते हुए न्यूजीलैंड को कानपुर टेस्ट में तीन स्पिनरों को खिलाना चाहिए। उन्होंने उन ग्यारह खिलाड़ियों के नाम भी बताए, जिन्हें वह कप्तान केन विलियम्सन को शुरुआती टेस्ट में मैदान में देखना चाहते हैं।

स्मिथ ने कहा, “आपके पास (नील) वैगनर होना चाहिए, इसलिए कि जब आप मुसीबत में हों, तो वह कोशिश कर सकते हैं और अपनी सहनशक्ति के साथ आपको इससे बाहर निकाल सकते हैं।”

न्यूजीलैंड के लिए स्मिथ के इलेवन : टॉम लैथम, विल यंग, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल, रचिन रवींद्र, विलियम सोमरविले, एजाज पटेल, काइल जैमीसन, नील वैगनर।

Related Posts

IPL स्टार अभिषेक पोरेल बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार, प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड किए!
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के…

Continue reading
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान की टीम इंडिया में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

  • By TN15
  • August 11, 2026
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश