चुनाव से पहले रणदीप सुरजेवाला को झटका! 

हेमा मालिनी के खिलाफ बयान पर चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

द न्यूज 15 ब्यूरो

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने उन्हें बीजेपी की नेता हेमा मालिनी के खिलाफ बयान देने के मामले में मंगलवार को नोटिस जारी किया है। नोटिस के तहत कांग्रेस नेता से कहा गया है, “आप इस मामले में 11 अप्रैल, 2024 की शाम पांच तक जवाब दे दें।

चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से इस मामले में एक्शन की मांग की है और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि उनके नेता महिलाओं के प्रति सम्मान से पेश आएं।  मल्लिकार्जुन खरगे को इस मामले में 11 अप्रैल, 2024 तक जवाब देना होगा कि उन्होंने इस बाबत क्या कदम उठाए।

हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से इस बार के चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार हैं. रणदीप सुरजेवाला ने उन्हें लेकर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कांग्रेस नेता पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, ”रणदीप सुरजेवाला ने ऐसा कहकर मानसिकता दिखाई है. ऐसा कहकर उन्होंने यह बताया कि उनकी मां ने उन्हें महिलाओं के लिए किस तरह की परवरिश दी है. मुझे इस बात से हैरानी होती है कि दिखने में इतने अच्‍छे लोग मन के काले कैसे हो सकते हैं. ऐसे तो रणदीप सुरजेवाला महिलाओं को कभी आगे नहीं बढ़ने देंगे.”

  • Related Posts

    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    तो क्या टीएमसी के बाद अब नंबर उद्धव…

    Continue reading
    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी से भी आगे निकला यह भारतीय स्टार, 29 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी चकनाचूर!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी से भी आगे निकला यह भारतीय स्टार, 29 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी चकनाचूर!

    ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    • By TN15
    • June 16, 2026
      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?