शिवपाल ने लिया मुलायम का आशीर्वाद, जनता से अपील के बाद 300 सीटें जितने का किया दावा

द न्यूज़ 15
इटावा। आज UP में तीसरी चरण का मतदान हो रहा है। वहीं इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। इनमें अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हैं। ऐसे में रविवार को पीएसपी नेता शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही दावा किया की उनके गठबंधन को 300 सीटों पर जीत मिलेगी।
शिवपाल ने अपने ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत आदरणीय नेताजी से आशीर्वाद लिया।’ शिवपाल इटावा जिले की अपनी पारंपरिक जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) (पीएसपी) ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। वे साइकिल के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ बीजेपी ने विवेक शाक्य को उतारा है।
शिवपाल यादव ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि हम इस चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेंगे। मुझे लगता है कि हमारे गठबंधन पीएसपी और समाजवादी पार्टी को लगभग 300 सीटें मिलेंगी।’ इसके अलावा उन्होंने पूजा-अर्चना की क्योंकि तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। आज मतदाता उनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर देंगे।
शिवपाल सिंह यादव ने लोगों से यूपी के सर्वांगीण विकास के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘मेरी आप सभी से अपील है कि तरक्की, खुशहाली व यूपी के सर्वांगीण विकास के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं और लोकतंत्र में भागीदार बनें। तर्क, सहिष्णुता, मानवता की उर्वर जमीन पर हमारे लोकतंत्र का पौधा फले-फूले, स्वतंत्रता व समानता के मूल्य इसकी जड़ों को उर्वरता दें, ऐसी मंगलकामना।’

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?