सुबह से खगेश्वरनाथ के दरबार में उमड़े शिवभक्त

 प्रथम सुबह से लगा रहा तांता

 मेला भी रहा गुलजार
 संध्या में विशेष सृंगार- पूजन -आरती

दीपक/शालिनी 

बन्दरा। सावन की चौथी सोमवारी के मौके पर क्षेत्र के अति प्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ मतलुपुर के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। पहले सुबह से ही पहलेजा से गंगाजल लेकर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। बाबा के गर्भ गृह में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के जल बोझी के लिए द्वार खोल दिए गए। प्रधान पुजारी राजन पंडा एवं अन्य ने बताया कि सुबह से हीं पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर चले श्रद्धालु आने लगे। बाद में सामान्य शिव भक्तों का आना भी शुरू हो गया।गाजे-बाजे पर बजते शिव भजनों से मंदिर परिसर गुलजार रखा।

मुंडन,रुद्राभिषेक,दुग्धाभिषेक,शिवचर्चा,भगवान की पूजा सहित दिनभर कई तरहों के आयोजन-पूजन यहां दिनभर चलते रहे। सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में देखी गई। मंदिर परिसर में लगे मेला में भी लोगों की भीड़ बनी रही। संध्या में बाबा का सोमवारी के मौके पर विशेष श्रृंगार,पूजन एवं आरती किए गए।आकर्षक रंगोली सजाई गई।सुरक्षा व्यवस्था में शशिरंजन के नेतृत्व में हत्था थाने की पुलिस सक्रिय रही। वहीं शिव शक्ति धाम बरियारपुर मोहनपुर में भी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।दिनभर शिव भक्तों की भीड़ यहां पर देखी गई। मेला में भी स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी। संध्या में बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिर भी सावन की सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहीं।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    • By TN15
    • June 18, 2026
    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

    स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा