मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में 50 साल पुरानी दरगाह में तोड़फोड़ के बाद पोत दिया भगवा रंग

पुलिस के अनुसार, घटना का पता सुबह करीब छह बजे तब चला जब कुछ स्थानीय युवकों ने दरगाह को भगवा रंग से पोता हुआ देखा और पाया कि उसका दरवाजा टूट गया है

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के नर्मदापुरम में जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर स्थित एक 50 साल पुरानी दरगाह में रविवार तड़के अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की और उसे भगवा रंग से रंग दिया। पुलिस के अनुसार, घटना का पता सुबह करीब छह बजे तब चला जब कुछ स्थानीय युवकों ने दरगाह को भगवा रंग से रंगा देखा और दरवाजा टूटा हुआ पाया।
दरगाह के केयरटेकर अब्दुल सत्तार ने कहा कि सुबह करीब छह बजे गांव के कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें बताया कि दरगाह भगवा रंग से रंगा हुआ है। द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सत्तार ने कहा, “ हमने पहुंचने के बाद देखा कि दरगाह के लकड़ी के दरवाजे खुले हुए थे और मारू नदी में फेंक दिए गए थे। मीनार, मकबरे और प्रवेश द्वार को भी भगवा रंग से रंग दिया गया था। इसके अलावा, दरगाह परिसर के अंदर का हैंडपंप भी उखड़ा हुआ था।
ग्रामीणों के अनुसार, राज्य राजमार्ग-22 को अवरुद्ध करने के बाद पुलिस हरकत में आई। इससे पहले उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सेमरिया के पास के शहर माखन नगर से पुलिस और जिला प्रशासन की एक टीम के मौके पर पहुंचने और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद उन्होंने चक्का जाम हटा लिया।
पुलिस के अनुसार आईपीसी की धारा 295 (ए) (धार्मिक भावना को आहत) के तहत केस दर्ज किया गया है। कस्बे में तनाव के बीच, पुलिस को तैनात किया गया और दरगाह को फिर से पेंट किया जा रहा है। इसमें दमकल की दो गाड़ियों को भी लगाया गया है।
माखन नगर पुलिस स्टेशन के टाउन इंस्पेक्टर हेमंत श्रीवास्तव ने कहा, “हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है लेकिन हमारी प्राथमिकता पहले दरगाह का मरम्मत कराना है, जो किया जा रहा है। इसके बाद आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता कि यह कृत्य स्थानीय युवाओं द्वारा किया गया है क्योंकि दोनों समुदायों के लोग यहां शांति से रहते हैं और अतीत में कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं रहा है।”

Related Posts

पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम ने आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। सूत्रों के मुताबिक, दो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को देंगे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात : मनोहर लाल

करनाल प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल, (विसु)। केंद्रीय बिजली, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल शुक्रवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 3 views
 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 3 views
पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 4 views
कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 5 views
“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 3 views
शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 5 views
नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस