Shinzo Abe Assassination : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या को अग्निपथ योजना से जोड़ रही कांग्रेस

Shinzo Abe Assassination : सेना में भर्ती होने के तीन साल बाद निकाल दिया था नौकरी से, नहीं मिल रही थी पेंशन

Shinzo Abe Assassination : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बहाने विपक्ष को अग्निपत्र योजना के मामले में केंद्र सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। दरअसल शिंजो आबे का हमलावर एक पूर्व सैनिक है, जिसे पेंशन नहीं मिल रही थी। बताया जा रहा है कि भर्ती के तीन साल बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया। टीएमसी नेता और पश्चिमी बंगााल की मुख्यमंत्री ने Mamata Banerjee ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए Shinzo Abe Assassination को अग्निपथ योजना से जोड़ा है।

Also Read : पूर्व सैनिक है जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का हमलावर!

पार्टी के मुखपत्र जागो बांगला में प्रकाशित एक फ्रंट पेज की स्टोरी में टीएमसी ने पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे की हत्या को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना से जोड़कर कहा है कि हत्या के पूर्व जापानी रक्षाकर्मियों ने की थी, जिन्हें पेंशन नहीं मिल रही थी। टीएमसी ने जापानी समुद्री आत्मरक्षा बलों की तुलना Agneepath Scheme से की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मोदी सरकार युवाओं को अल्पवधि के लिए रक्षा बलों में नियुक्त करना चाहती है और उन्हें चार साल बाद पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित रखना चाहती है।

Shinzo Abe Assassination, Agneepath Scheme

 यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस सैनिक ने सेवा के तीन साल बाद अपनी नौकरी खो दी थी। वह बेरोजगार था और उसे कोई पेंशन नहीं मिल रही थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हत्यारे ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह बेरोजगार था। मतलब मामले को Agneepath Scheme से जोड़ा है

Shinzo Abe Assassination, Agneepath Scheme

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने जापान के पूर्व पीएम पर हमले करने के लिए शूटर के मकसद और अग्निपथ योजना के बीच एक समान तुलना की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि Shinzo Abe Assassination वाले ने जापान के एसडीएफ यानी सेना में बिना पेंशन के काम किया था। आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापान में चुनाव प्रचार के दौरान गर्दन और सीने में गोली मारी गई थी।

  • Related Posts

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    ग्रेटर नोएडा। किसान सभा की लगातार मांग और…

    Continue reading
    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    नोएडा। नयाबास सेक्टर 15 नोएडा के सरकारी स्कूल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!