‘शीना बोरा जिंदा है:’ इंद्राणी मुखर्जी के दावे का पता लगा रही CBI, 14 दिन का और वक्त मांगा

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सीबीआई की विशेष अदालत से आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के उस आवेदन पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए 14 दिन का समय मांगा है, जिसमें उनकी बेटी शीना बोरा के जीवित होने की जांच की मांग की गई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विशेष अदालत ने जांच एजेंसी यानी सीबीआई को जवाब दाखिल करने के लिए आज तक का वक्त दिया था।
कैदी ने बताया ‘जिंदा है शीना बोरा’ : जांच की मांग वाली अपनी अर्जी पर कोई जवाब नहीं मिलने पर इंद्राणी मुखर्जी ने विशेष अदालत का रुख किया था। 49 वर्षीय आरोपी का दावा है कि वह 25 नवंबर को भायखला जेल में एक कैदी से मिली थी। मुखर्जी के अनुसार, जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद भायखला जेल में बंद आशा कोरके ने दावा किया कि वह पिछले साल 21 जून को श्रीनगर में डल झील के पास शीना से मिली थी।
इंद्राणी मुखर्जी के वकील ने यह भी कहा कि संबंधित महिला अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार है। शीना बोरा की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में इंद्राणी मुखर्जी के साथ तीन अन्य पर मुकदमा चलाया जा रहा है।

Related Posts

ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading
लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

  • By TN15
  • March 12, 2026
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

  • By TN15
  • March 12, 2026
339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

  • By TN15
  • March 12, 2026
अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

  • By TN15
  • March 12, 2026
‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

  • By TN15
  • March 12, 2026
कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “