Site icon Thenews15.in

जामुड़िया में शरद सम्मान 2024: उत्कृष्ट पूजा समितियों को किया गया सम्मानित

जामुड़िया(अनूप जोशी): जामुड़िया ब्लॉक और जामुड़िया पंचायत समिति के संयुक्त तत्वाधान में ‘स्वास्थ्य बांधव शरद सम्मान 2024’ के तहत जामुड़िया क्षेत्र की उत्कृष्ट दुर्गापूजा समितियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में परसिया जनकल्याण समिति को प्रथम पुरस्कार,रविंद्र नगर कॉलोनी दुर्गापूजा समिति को द्वितीय पुरस्कार,और खास केंदा दुर्गापूजा समिति को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद की सदस्य पुतुल बनर्जी,जामुड़िया पंचायत समिति के सह सभापति सिद्धार्थ राना,जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी और केंदा फाड़ी प्रभारी लक्खी नारायण दे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
रविंद्र नगर कॉलोनी दुर्गापूजा समिति के सचिव पवन मोदी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शरद सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट पंडाल,मूर्ति,और विद्युत साज-सज्जा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली पूजा समितियों को सम्मानित किया गया।

Exit mobile version