एनडीए में शामिल होंगे शरद पवार, सुनेत्रा बनेंगी डिप्टी सीएम और सुप्रिया एनसीपी चीफ!

चरण सिंह 

भले ही प्रतिपक्ष नेता पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हों। भले ही प. बंगाल में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ईडी के खिलाफ खड़ी हो गई हों। एसआईआर पर उंगली उठा रही है। भले ही अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को घेरने में लगी हो पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अगुआई में चल रही बीजेपी ने लगातार विपक्ष को कमजोर किया है। बिहार में नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू और अब महाराष्ट्र में शिवसेना से एकनाथ शिंदे को तोड़ने के बाद महाराष्ट्र के चाणक्य माने जाने वाले शरद पवार भी एनडीए के हिस्सा बनने जा रहे हैं।

देवेंद्र फडणवीस सरकार में डिप्टी सीएम अजीत पवार के विमान हादसे ने निधन के बाद शरद पवार और अजित पवार गुट के मिलने की अटकले तेज हो गई है। अजित पवार नई पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने की मांग एनसीसीपी नेता कर रहे हैं। बीजेपी सांसद धनंजय महादिक ने कहा है कि दोनों गुटों के मिलने पर मजबूती मिलेगी। दोनों गुटों में 40 विधायक और 10 सांसद हैं।

वैसे भी गत दिनों खुद अजीत पवार दोनों पार्टियों के एक करने में लग गए थे। एनसीपी के कद्दावर नेता अनिल देशमुख ने भी कहा है खुद अजीत पवार की इच्छा दोनों पार्टियों को फिर से एक करने की थी। इस प्रश्न उठता है कि यदि सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बन जाती हैं तो फिर एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। ऐसे में शरद पवार संरक्षण की भूमिका निभाते हुए अपनी बेटी सुप्रिया सुले को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकते हैं।
शरद पवार के एनडीए में मिल जाने के बाद महाराष्ट्र में एनडीए को और मजबूती मिल जाएगा। वैसे भी बीएमसी पर एनडीए का कब्ज़ा  के बाद अब शरद पवार खुद एनडीए में जाने को बेताब थे। दरअसल शरद पवार नेता के अलावा उधोगपति भी हैं। शरद पवार की कई चीनी मिलें हैं। उन्होंने चीनी माफिया भी बोला जाता है। वैसे भी शरद पवार समय समय पर पीएम मोदी की तारीफ करती रहे हैं। खुद उनकी बेटी काफी समय से पीएम मोदी की तारीफ कर रही हैं। जब केंद्र सरकार ने विदेश में सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजते उसमें सुप्रिया सुले भी थी। ऐसे में प्रश्न उठता है कि शरद पवार के एनडीए  में जाने के शिवसेना और कांग्रेस का क्या होगा ?
  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    • By TN15
    • March 16, 2026
    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    • By TN15
    • March 16, 2026
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह