विधानसभा चुनावों में शर्मनाक हार से कांग्रेस में भूचाल, CWC की बैठक कल

द न्यूज 15

नई दिल्ली । पांचों विधानसभा चुनावों में करारी हार को लेकर कांग्रेस पार्टी में भूचाल है। जानकारी मिली है कि रविवार को सुबह 10.30 बजे ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। इससे पहले जी-23 ग्रुप भी शुक्रवार को इस संबंध में बैठक कर चुका है। कांग्रेस के असंतुष्ट खेमे ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग उठाई है।
यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार मिली है। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी सत्ता गंवा दी और बाकी राज्यों में सरकार बनाना तो दूर जीतने वाली पार्टी को टक्कर देने में भी विफल रही। जानकारी मिली है कि शर्मनाक हार पर मंथन के लिए कांग्रेस पार्टी के दिग्गज रविवार सुबह 10.30 बजे बैठक करेंगे। जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
यूपी में लड़की हूं… फॉर्मूला फेल : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने कमान संभाली थी। उन्होंने लड़की हूं, लड़ सकती हूं को लेकर चुनाव में तख्तापलट की उम्मीद की थी। लेकिन कांग्रेस का मुद्दा कहीं नहीं टिका। एक बार फिर शर्मनाक प्रदर्शन के चलते कांग्रेस को सिर्फ दो फीसदी वोट मिले और 403 सीटों में सिर्फ दो सीट ही जीत पाईं।
पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ज्यादा निराशाजनक रहे। यहां सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों विधानसभाएं हार गए। पार्टी के प्रदेश मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू को भी हार का सामना करना पड़ा। दोनों दिग्गजों को आम आदमी पार्टी के नौसिखियों से मात मिली। पंजाब में 77 सीट से इस बार जनता ने कांग्रेस को 19 पर लाकर पटख दिया।
असंतुष्ट खेमा भी जता चुका है नाराजगी : कांग्रेस का असंतुष्ट खेमा (जी-23 ग्रुप) भी पार्टी की शर्मनाक हार पर चिंता जता चुका है। बीते शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद के आवास पर इन नेताओं ने बैठक भी की। जिसमें कांग्रेस के पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग फिर उठी है। इस बैठक में कपिल सिब्बल और मनीष तिवारी भी शामिल थे।

Related Posts

जीतन राम मांझी ने किया चंद्रशेखर पर पलटवार, भारत आर्थिक रूप से आ गया है सातवें स्थान पर 

द न्यूज 15 ब्यूरो  पटना। विधानसभा चुनाव की घोषणा भले ही न हुई हो पर आरजेडी नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को पाखंडियों…

कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने तेजस्वी को बताया महागठबंधन का सीएम चेहरा

-बिहार की सियासत में हलचल -नीतीश पर साधा निशाना -ईवीएम पर उठाए सवाल -चिराग और निशिकांत दुबे पर भी किया प्रहार पटना।दीपक कुमार तिवारी। बिहार की राजनीति में आगामी विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 0 views
कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 0 views
“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 0 views
शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 0 views
नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

23 अप्रैल 2025 से मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू करेंगे धरना-प्रदर्शन

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 1 views
23 अप्रैल 2025 से मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू करेंगे धरना-प्रदर्शन

जीतन राम मांझी ने किया चंद्रशेखर पर पलटवार, भारत आर्थिक रूप से आ गया है सातवें स्थान पर 

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 2 views
जीतन राम मांझी ने किया चंद्रशेखर पर पलटवार, भारत आर्थिक रूप से आ गया है सातवें स्थान पर