विधानसभा चुनावों में शर्मनाक हार से कांग्रेस में भूचाल, CWC की बैठक कल

द न्यूज 15

नई दिल्ली । पांचों विधानसभा चुनावों में करारी हार को लेकर कांग्रेस पार्टी में भूचाल है। जानकारी मिली है कि रविवार को सुबह 10.30 बजे ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। इससे पहले जी-23 ग्रुप भी शुक्रवार को इस संबंध में बैठक कर चुका है। कांग्रेस के असंतुष्ट खेमे ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग उठाई है।
यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार मिली है। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी सत्ता गंवा दी और बाकी राज्यों में सरकार बनाना तो दूर जीतने वाली पार्टी को टक्कर देने में भी विफल रही। जानकारी मिली है कि शर्मनाक हार पर मंथन के लिए कांग्रेस पार्टी के दिग्गज रविवार सुबह 10.30 बजे बैठक करेंगे। जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
यूपी में लड़की हूं… फॉर्मूला फेल : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने कमान संभाली थी। उन्होंने लड़की हूं, लड़ सकती हूं को लेकर चुनाव में तख्तापलट की उम्मीद की थी। लेकिन कांग्रेस का मुद्दा कहीं नहीं टिका। एक बार फिर शर्मनाक प्रदर्शन के चलते कांग्रेस को सिर्फ दो फीसदी वोट मिले और 403 सीटों में सिर्फ दो सीट ही जीत पाईं।
पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ज्यादा निराशाजनक रहे। यहां सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों विधानसभाएं हार गए। पार्टी के प्रदेश मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू को भी हार का सामना करना पड़ा। दोनों दिग्गजों को आम आदमी पार्टी के नौसिखियों से मात मिली। पंजाब में 77 सीट से इस बार जनता ने कांग्रेस को 19 पर लाकर पटख दिया।
असंतुष्ट खेमा भी जता चुका है नाराजगी : कांग्रेस का असंतुष्ट खेमा (जी-23 ग्रुप) भी पार्टी की शर्मनाक हार पर चिंता जता चुका है। बीते शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद के आवास पर इन नेताओं ने बैठक भी की। जिसमें कांग्रेस के पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग फिर उठी है। इस बैठक में कपिल सिब्बल और मनीष तिवारी भी शामिल थे।

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार