शाहीन अफरीदी ने आईसीसी टेस्ट की गेंदबाजी रैंकिंग में पहली बार टॉप 5 में बनाई जगह

दुबई, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन के बाद आईसीसी टेस्ट की गेंदबाजी रैंकिंग में पहली बार टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि दो मैच की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली है। 21 साल के तेज गेंदबाज, जिन्होंने चटगांव टेस्ट में सात विकेट अपने नाम किए, जिसमें उन्होंने दूसरी पारी में 32 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा और न्यूजीलैंड के नील वैगनर को पीछे छोड़ दिया।

अफरीदी के साथी हसन अली भी मैच में सात विकेट अपने नाम किए, यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जिसमें पहली पारी में पांच विकेट शामिल था। हसन अब पांच स्थान ऊपर चढ़कर 11वें पायदान पर पहुंच गए।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने भी रैंकिंग में काफी अच्छी बढ़त बनाई है। आबिद अली भले ही दूसरी पारी में शतक बनाने से चूक गए हों, लेकिन उनके 133 और 91 के स्कोर ने उन्हें 27 पायदानों का फायदा दिया, जिससे वह 20वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 52 और 73 के स्कोर के साथ रैंकिंग में 83वें स्थान पर बरकरार है।

बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम 19वें तो लिटन दास 114 और 59 के स्कोर के साथ 26वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम दो स्थान की बढ़त के साथ 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

न्यूजीलैंड के साथ मैच में डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच मिला, जिसने उन्हें रैंकिंग में 74वें स्थान पर पहुंचने में मदद की, जबकि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (छह स्थान ऊपर चढ़कर 66वें) और रिद्धिमान साहा (नौ स्थान ऊपर बढ़कर 99वें) स्थान पर पहुंच गए।

रवींद्र जडेजा गेंदबाजों में दो पायदान के फायदे के साथ 19वें स्थान पर हैं और ऑलराउंडरों में वह दूसरे स्थान पर हैं। रविचंद्रन अश्विन ऑलराउंडर में तीसरे नंबर और बल्लेबाजों में 79वें स्थान पर हैं। वहीं, गेंदबाजी में वह दूसरे स्थान पर हैं।

भारत के खिलाफ टॉम लैथम की 95 और 52 रनों की पारी से वह वापस शीर्ष 10 में आ गए। इसी के साथ तेज गेंदबाज काइल जैमीसन गेंदबाजों में नौवें स्थान पर हैं और उनके साथी टिम साउदी तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

Related Posts

किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading
शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान…  !
  • TN15TN15
  • January 23, 2026

शुभमन गिल (Shubman Gill) को अक्टूबर 2025 में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच