ओयो होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस का छापा, सात गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में चल रहे एक ओयो कंपनी की फ्रैँचाइजी शीतल होटल में सेक्स रैकेट का गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम व थाना सेक्टर-63 पुलिस ने संयुक्त रूप से कर्रावाई करते हुए भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट के संचालक दो भाईयों समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर दावा किया कि बिहार से नौकरी देने का झांसा देकर बुलाई गई युवतियों से यहां जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने उन युवतियों को भी बंधन मुक्त कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 12 हजार रुपए और आपत्तिजनक चीजें बरामद की है। इस घटना में शामिल तीन लोग अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नरेट की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान को बीती रात को सूचना मिली कि बहलोलपुर गांव में स्थित ओयो होटल शीतल में अवैध रूप से वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। इस होटल को फरमान व उसका भाई फैयाज चला रहे हैं। ये लोग बिहार से नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलवाने के बहाने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाते हैं। उनसे जबरन देह व्यापार कराते हैं। सूचना के आधार पर एसीपी दीक्षा सिंह, थाना सेक्टर 63 पुलिस तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने होटल पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने अजहरुद्दीन उर्फ राजू ,अख्तर मोहम्मद, सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद फैयाज, फरमान, मरगूम आलम को गिरफ्तार किया है। होटल के भवन मालिक सुरेंद्र यादव व होटल संचालकों को लड़कियां सप्लाई करने वाली रुखसाना और रहमान उर्फ बल्लू भाई फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है

 

किराए पर होटल की बिल्डिंग लेकर चला रहे थे सैक्स रैकेट

 

पुलिस के मुताबिक होटल की बिल्डिंग सुरेंद्र यादव नामक व्यक्ति की है, जिसे दोनों भाई फरमान व फैयाज किराए पर लेकर अनैतिक देह व्यापार का कारोबार कर रहे हैं। मौके से 3 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। जिनकी उम्र 16 से 17 वर्ष है। इन नाबालिगों ने पुलिस को बताया कि उन्हें बिहार से नौकरी दिलाने का लालच देकर नोएडा लाया गया था। उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। आरोपी ग्राहकों से एक हजार रुपए से 2 हजार रुपए तक वसूलते थे। आरोपी अवैध धंधे से बरामद रकम को आपस में बराबर बांट लेते थे। जब भी किशोरियों या महिलाएं विरोध करती थी तो उन्हें डराया धमकाया जाता था। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई कमरों में कई जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में मिले। जो कि बालिग थे और अपनी मर्जी से सभी दस्तावेज जमा करने के बाद होटल में रूके हुए थे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप