Site icon Thenews15.in

कश्मीर, लद्दाख में कड़ाके की ठंड

कड़ाके की ठंड

श्रीनगर| कश्मीर और लद्दाख में शुक्रवार को शीत लहर तेज हो गई है। द्रास शहर में तापमान शून्य से 16.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है।

लद्दाख का द्रास शहर में माइनस 16.9 डिग्री तापमान रहा।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6, पहलगाम में शून्य से 5.9 और गुलमर्ग में शून्य से 6.0 नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख के द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 16.9, लेह में शून्य से 11.0 और कारगिल में शून्य से 8.6 नीचे दर्ज किया गया।

मौसम अधिकारी ने कहा कि जम्मू शहर और कटरा शहर दोनों में न्यूनतम तापमान 8.2 थे। वहीं बटोटे में 4.9, बनिहाल में 4.8 और भद्रवाह में 1.0 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि 20 दिसंबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

Exit mobile version