यूक्रेन के पूर्वी इलाके में सुनी गई कई विस्फोटों की आवाज!

द न्यूज 15 
कीव । यूक्रेन के पूर्वी इलाके में अलगाववादियों के नियंत्रण वाले डोनेट्स्क शहर में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि इन धमाकों की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब यूक्रेन में रूस के हमला करने की आशंका चरम पर है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कल ही कहा था कि वह इस बात से आश्वस्त हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण करने का फैसला कर लिया है। हमले का केंद्र राजधानी कीव होगा। अमेरिका को पहले इस बात का यकीन नहीं था  कि पुतिन ने आक्रमण करने का अंतिम निर्णय ले लिया है। बाइडेन ने इस दावे के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी की जानकारी का हवाला दिया।
बाइडेन बोले- अगर रूस आक्रमण करता है तो : राष्ट्रपति बाइडेन ने रूस के खिलाफ बड़े पैमाने पर आर्थिक और राजनयिक प्रतिबंधों की भी धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर रूस आक्रमण करता है तो पुतिन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उनके खिलाफ वह पूरी दुनिया को एकजुट करेंगे। बाइडेन ने कहा है कि यदि रूस यूक्रेन पर “आक्रमण” करता है, तो अमेरिका यूक्रेन में लड़ने के लिए अपने सैनिकों को नहीं भेजेगा, लेकिन यूक्रेन के लोगों का समर्थन करता रहेगा।
रूस-यूक्रेन में बढ़ते तनाव पर भारत का कहना है कि इस समय ‘शांतिपूर्ण और रचनात्मक कूटनीति’ की जरूरत है और वह इस मामले में सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में है। साथ ही भारत ने बताया कि यूक्रेन में 20,000 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत के संतुलित और स्वतंत्र रुख की सराहना की है।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!