6 देसी कट्टा व कारतूस के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

 लूट की योजना हुई नाकाम, अन्य लूट पाट की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकारा

मोतिहारी । कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 6 देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, लूट के मोबाइल, और चार चक्का वाहन के साथ 6 पुरुष और 1 महिला बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जहां लूटकांड का सफलता पूर्वक खुलासा हुआ है, वहीं पुलिस ने एक और संभावित लूट की घटना को होने से पहले ही रोक लिया।एसपी स्वर्ण प्रभात ने चकिया एसडीपीओ सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। टीम को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चकिया-केसरिया सड़क पर सिसवा नरसिंह बौधी माई स्थान के पास कुछ संदिग्ध लोग जमा है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने छापेमारी की और अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे इलाके में एक और लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। लूट की घटना के लिए पहले गाड़ी भारे पर लेते है, फिर सुनसान जगह से ड्राइवर को मारपीट कर उतार कर गाड़ी लेकर फरार हों जाते है। उनकी निशानदेही पर शिवहर और मेहसी से भी लूट की चार पहिया वाहन को बरामद किया गया है।चकिया एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। उनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और उनके अपराध के नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया है कि वे पिछले दिनों इलाके में हुई लूट की घटनाओं में शामिल थे।पुलिस के कार्रवाई से न केवल क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना है, बल्कि पुलिस की तत्परता और कुशल रणनीति की भी सराहना हो रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसआईटी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

  • Related Posts

    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक दिल…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम…’
    • TN15TN15
    • July 18, 2026

    सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन

    • By TN15
    • July 28, 2026
    प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन

    ए साधो … 

    • By TN15
    • July 28, 2026
    ए साधो … 

    बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

    • By TN15
    • July 27, 2026
    बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

    Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

    • By TN15
    • July 27, 2026
    Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

    अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

    • By TN15
    • July 27, 2026
    अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

    जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

    • By TN15
    • July 27, 2026
    जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें