समाधान शिविर की शिकायतों का निपटारा

करनाल (विसु) । हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में हर कार्यदिवस पर समाधान शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लघु सचिवालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। ऐसे ही शिविर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में नीलोखेड़ी, इन्द्री, असंध और घरौंडा में भी आयोजित किए गए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि करनाल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में चार शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से तीन शिकायतों का निपटारा कर दिया गया और एक शिकायत रद्द कर दी गई है। इसी प्रकार से इंद्री उपमंडल में दो शिकायतें प्राप्त हुई जिनका समाधान कर दिया गया है। घरौंडा उपमंडल में आठ शिकायतें प्राप्त हुई जिनका समाधान कर दिया गया। उपमंडल नीलोखेड़ी व असंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि इन समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व संबंधी शिकायतों का निपटारा

अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने बताया कि जिला में प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए नगर निगम, नगर पालिका व बीडीपीओ कार्यालयों में भी समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज करनाल नगर निगम कार्यालय में तीन शिकायतें आई, जिनमें से दो शिकायतों का समाधान कर दिया गया और एक शिकायत अभी लंबित है। घरौंडा और इंद्री नगर पालिका में एक-एक शिकायत प्राप्त हुई जिनका निपटारा कर दिया गया है। असंध नगरपालिका में दो शिकायतें प्राप्त हुईं जिनका निपटारा कर दिया गया। वहीं नगर पालिका नीलोखेड़ी, तरावड़ी व निसिंग कार्यालय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द, कांग्रेस के भीतर…

    Continue reading
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    Khan Sir News: खान सर को BJP ने बताया फ्रॉड, कहा- ‘इसका पाकिस्तान से…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Khan Sir News: खान सर को BJP ने बताया फ्रॉड, कहा- ‘इसका पाकिस्तान से…’

     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे

    • By TN15
    • June 17, 2026
     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे

    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या