रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट

देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद  में रुड़की के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में विवेक ने अपनी ही दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में बहनों के चरित्र पर शक और संपत्ति विवाद की बात सामने आई है। वारदात से पहले आरोपी ने दो-तीन दिन तक अपनी बहनों की रेकी भी की थी। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी. पुलिस अभी ये भी छानबीन कर रही है कि युवक जो बता रहा है वो सच है या नहीं।

क्या है पूरा मामला ?

हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चुड़ियाला गांव निवासी विवेक ने अपनी दोनों बहनों पर फायरिंग कर उनकी हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी को चुड़ियाला गांव से गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी दोनों बहनों के चरित्र पर शक था और उसे लगता था कि उनकी वजह से परिवार की बदनामी हो रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या से पहले दोनों बहनों की रेकी की थी। मामले में संपत्ति विवाद की बात भी सामने आई है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

हत्याकांड में कोई और शामिल नहीं

पुलिस के मुताबिक दोनों बहनों की हत्या पारिवारिक विवाद और युवक द्वारा बहनों पर शक करने की वजह से हुई है। इस हत्याकांड में कोई और शामिल नहीं है। इसके बावजूद पुलिस जांच कर रही है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर सकती है. उधर इस घटना ने भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि दो दिन बाद ही रक्षा बंधन है और इस तरह की वारदात से हर कोई हैरान है।
  • Related Posts

    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री…

    Continue reading
    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    बहुजन समाज पार्टी के नेता आकाश आनंद ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला : 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    • By TN15
    • August 27, 2026
      किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला : 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    ‘BJP का बस चले तो BJP को ही बेच दे’, JPNIC पर अखिलेश यादव का तंज

    • By TN15
    • August 27, 2026
    ‘BJP का बस चले तो BJP को ही बेच दे’, JPNIC पर अखिलेश यादव का तंज

    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश

    • By TN15
    • August 27, 2026
    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश

    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट

    • By TN15
    • August 27, 2026
    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट

    अखिलेश यादव के जुबानी हमले के बीच जयंत चौधरी की PM मोदी से मुलाकात, बताया क्या हुई बात?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    अखिलेश यादव के जुबानी हमले के बीच जयंत चौधरी की PM मोदी से मुलाकात, बताया क्या हुई बात?

    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल