महात्मा गांधी शहादत दिवस पर संगोष्ठी और सेवा कार्यक्रम आयोजित

पूसा/समस्तीपुर। महात्मा गांधी जी के 77वें शहादत दिवस पर गांधी स्मृति केंद्र, बथुआ में एक संगोष्ठी एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक चंद्रदेव प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन संस्था के सचिव गिरीश चंद्र मिश्रा ने किया।

संगोष्ठी में चंद्रिका प्रसाद सिंह ने गांधी जी के विचारों को साझा करते हुए कहा कि देश को राजनीतिक विकल्प के रूप में गांधी जी के संकल्पों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन के माध्यम से प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

समाजसेवी पप्पू कुमार ने अपने संबोधन में संपत्ति के साथ विपत्ति के भी समान बंटवारे की बात कही और लोगों से प्रेम, भाईचारे और देशप्रेम को अपनाने का आग्रह किया। सभा को अखिलेश ठाकुर, रामचंद्र साह, ललिता भारती, सुरेंद्र साह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 125 गरीब, विधवा और विकलांग व्यक्तियों के बीच कंबल वितरित किए गए। साथ ही, आगंतुक अतिथि पत्रकारों को गांधी स्मृति केंद्र द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म