सेक्टर-93 के झुग्गी वासियों ने सीपीआई (एम) के बैनर तले नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

नोएडा । सेक्टर- 93 बी नोएडा में वर्षों वर्षों से बसी झुग्गी बस्ती में 11 जून 2025 को नोएडा प्राधिकरण द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई में बेघर हुए झुग्गी बस्ती के नागरिकों ने आज 12 जून 2025 को नोएडा प्राधिकरण कार्यालय सेक्टर- 6, पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बैनर तले पार्टी जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण को संबोधित ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी श्री क्रांति शेखर ने लिया और आश्वासन दिया कि ज्ञापन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सेक्टर- 93 बी नोएडा स्थित विक्टोरिया 606 में 25 से अधिक प्रवासी परिवार 15- 20 वर्षों से अस्थाई रूप से झुग्गी बनाकर रहते चले आ रहे है उक्त के अतिरिक्त उनका कोई आवास नहीं है और वे बहुत ही निर्धन है जो की मेहनत मजदूरी करके अपनी व अपने परिवार की गुजर बसर कर रहे हैं। कल दिनांक 11- 06- 2025 को नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल संख्या – 8 के अधिकारियों/ कर्मचारियों ने तोड़फोड़ दस्ते को साथ में लेकर अचानक झुग्गी बस्ती में तोड़फोड़ कर गरीब लोगों का सब सामान नष्ट करके तथा कुछ सामान उठाकर भी ले गए और उन्हें बेघर कर गर्मी में सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया। माकपा का मानना है कि प्राधिकरण स्तर से इस तरह की गई कार्रवाई जनहित में उचित नहीं है और संवैधानिक अधिकार व माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिए गए निर्देशों का खुला उल्लंघन है क्योंकि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीब लोगों को उजाडा नहीं जा सकता है और उक्त पर आपकी सरकार भी जहां झुग्गी वही मकान की नीति पर कार्य कर रही है उपरोक्तानुसार प्राधिकरण द्वारा उक्त की अवहेलना की है।
ज्ञापन में मांग की गई है उपरोक्त झुग्गी बस्ती में वर्षों वर्षों से रह रहे नागरिकों को जब तक सरकार अथवा प्राधिकरण द्वारा उनके रहने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कराई जाती है तब तक गरीब नागरिकों को वहीं पर रहने दिया जाए और यदि किसी कारणवश वहां से उन गरीब नागरिकों को हटाना जनहित में आवश्यक है तो उन्हें आस-पास में किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाए। साथ ही झुग्गी बस्तियों के लिए पुनर्वास नीति बनाकर निशुल्क मकान दिए जाएं। प्रदर्शन को श्रमिक विकास संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद पांडे ने संबोधित करते हुए कहा की झुग्गी वासियों के साथ इस तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में सेक्टर- 93 झुग्गी बस्ती से चंदा, रंजीत, प्रदीप, जीतपाल, राकेश, आकाश, बिजनेस, सुरेश, सुभाष ,पप्पू, राहुल ,अमित, रमेश ,मंडल, रंजीत ,जोगेंद्र, मोना, उस्मान, सलीम, बबलू, सुशीला, रियाज, साबिर ,सहीम, विजयपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!