रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता हेतु सीक्रेट बैलेट चुनाव

 तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

हाजीपुर। रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता के लिए सीक्रेट बैलेट चुनाव 4 से 6 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किए जाएंगे। इस चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज 18 नवंबर, 2024 को प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सह रिटर्निंग ऑफिसर श्री बी.के. सिंह की अध्यक्षता में मुख्यालय में बैठक हुई।

बैठक में सभी मंडलों, यूनिटों और मुख्यालय के पीठासीन अधिकारियों एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया। रिटर्निंग ऑफिसर श्री बी.के. सिंह ने चुनाव की महत्ता और गोपनीयता को बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को रेल मंत्रालय के प्रावधानों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अपर रिटर्निंग ऑफिसर सह मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन श्री संजय कुमार ने मंडलों और यूनिटों के अधिकारियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के समाधान प्रस्तुत किए। बैठक का संचालन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर एंड डब्ल्यू) श्री अतुल कुमार ने किया।

अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?