सेकेंड टॉपर छात्रा को किया गया सम्मानित

तुरकौलिया। श्रीराजा राम (एसआरआर) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के इंटर की छात्रा श्रुति ने इंटर के रिजल्ट में कुल 500 में से 462 अंक लाकर जिले की सेकेंड टापर बनी है। जिससे इलाके में खुशी का माहौल है। छात्रा श्रुति कुमारी आर्ट्स की छात्रा है। जिसने प्रखंड सहित जिले और स्कूल का नाम रौशन की है। हरसिद्धि प्रखंड के मुरारपुर पंचायत के सरिसाव गांव निवासी श्रुति के पिता विनोद सिंह और मां संगीता सिंह बेटी की सफलता से काफी खुश हैं। वह पांच बहन और एक भाई है। सभी भाई बहन गांव में मिठाईयां बांट रहे है। विद्यालय हेडमास्टर इरशाद अहमद ने बताया कि वह शुरु से ही पढ़ने में काफी तेज थी। पढ़ाई के प्रति हमेशा संजीदा रहती थी। उर्जावान प्रतिभा की मालिक थी। विद्यालय परिवार और उन्हें पक्का यकीन था कि श्रुति एक न एक दिन श्रुति स्कूल का नाम जरूर रौशन करेंगी। रिजल्ट देखकर स्कूल में हर्ष का माहौल है। सभी शिक्षक भी गर्वा महसूस कर रहे हैं। विद्यालय एचएम इरशाद अहमद ने बताया कि मंगलवार को विद्यालय परिवार के तरफ से श्रुति को विद्यालय में सम्मानित किया गया है। साथ ही उसके मंगलमय भविष्य की कामना की गई है। सम्मानित करने वालों में एचएम इरशाद अहमद, प्रतिमा कुमारी, एमडी असलम, मनीष कुमार, लौकेश कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, जयप्रकाश कुमार, सलोनी कुमारी, कंचन कुमारी, राहुल कुमार दुबे, सलोनी कुमारी आदि शिक्षक शामिल रहे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश