यूक्रेन में दूसरे भारतीय की मौत, बीमारी के चलते पंजाब के चंदन ने तोड़ा दम

द न्यूज 15   

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच दूसरे भारतीय की मौत की खबर है। पंजाब के रहने वाले 22 साल के चंदन जिंदल नाम के छात्र की बुधवार को मौत हो गई। हालांकि चंदन की मौत किसी हमले में नहीं बल्कि बीमारी से हुई है। वह यूक्रेन की विनित्सिया मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट थे। दिमागी स्ट्रोक के चलते वह आईसीयू में एडमिट थे। लेकिन इलाज के दौरान चंदन की बुधवार को मौत हो गई। यूक्रेन में यह लगातार दूसरे भारतीय की मौत है। इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक के रहने वाले नवीन की खारकीव में गोलीबारी के दौरान मौत हो गई थी। यूक्रेन के बाद इस देश पर होगा हमला! पुतिन के दोस्त ने लीक किया प्लान

नवीन के साथियों ने बताया कि वह कुछ सामान लेने के लिए सुपरमार्केट गए थे। इसी दौरान हुए एक हमले में उनकी मौत हो गई थी। चंदन जिंदल विनित्सिया नेशनल पाइरोगोव, मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। चंदन के पिता ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर बेटे के शव को भारत लाए जाने की मांग की है। केंद्र सरकार की ओर से कर्नाटक के नवीन को शव को भी जल्द से जल्द भारत लाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल यूक्रेन ने अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है। ऐसे में वहां किसी भी देश के विमान की लैंडिंग नहीं हो सकती है।

यूक्रेन में विमान जाने पर रोक के चलते भारत सरकार अब पड़ोसी देशों से ही छात्रों एवं अन्य भारतीयों को लेकर आने के प्रयास कर रही है। इसी तरह शवों को भी पड़ोसी देशों रोमानिया, हंगरी, पोलैंड अथवा स्लोवाकिया के रास्ते ही लाया जा सकेगा। यही वजह है कि इस पूरी प्रक्रिया में समय लग सकता है। बता दें कि अब तक 10,000 से ज्यादा भारतीय यूक्रेन से निकलकर स्वदेश आ चुके हैं। हालांकि अब भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो यूक्रेन में ही फंसे हैं। खारकीव, कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में छात्र फंसे हैं। इनमें बड़ी संख्या मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए छात्रों की है।

Related Posts

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

इधर ईरान-इजरायल युद्ध चल रहा है दूसरी ओर अफगान…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई