सेबी की चीफ आईएएस नहीं, उंगली तो उठेंगी ही !

चरण सिंह 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सही है या फिर गलत यह अलग विषय है पर सेबी के चीफ पद पर बैठा व्यक्ति यदि आईएएस न हो और उनके अलावा जितने भी चीफ रहे हों वे आईएएस रहे हों तो फिर यह माना जाता है कि कहीं कुछ न कुछ गलत तो हुआ है। वैसे भी यदि सेबी के चीफ किसी कंपनी में इन्वेस्ट किया था तो फिर लोगों की निगाह तो जाएगी ही।
दरअसल हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी की चीफ माधुबी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में माधबी की सफाई वाले बयान पर भी माधुबी घिरती हुई नजर आ रही हैं। री-ट्वीट करते हिंडनबर्ग ने लिखा है कि हमारी रिपोर्ट पर सेबी चेयरपर्सन माधबी बुच की प्रतिक्रिया में कई जरूरी बातें स्वीकार की गई हैं और कई नए महत्वपूर्ण सवाल भी खडे़ हुए हैं। अडानी और पीएम मोदी के संबंधों को लेकर विपक्ष इसलिए बवाल मचाता रहा है क्योंकि 2014 में मोदी के चुनावी प्रचार का खर्चा अडानी के उठाने की बात सामने आई थी। जो हेलीकॉप्टर मोदी इस्तेमाल कर रहे थे वह अडानी का बताया जा रहा था। मोदी के पीएम बनने के बाडी देश के अधिकतर बड़े कॉन्ट्रेक्ट अडानी को ही दिए गए।
संसद में भी देखने में आया है कि अडानी का नाम पीएम मोदी से जोड़ने का खामियाजा संबंधित सांसद को उठाना पड़ा है। न केवल टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता इस मामले में गई बल्कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस मामले की चपेट में आ गए थे। संजय सिंह को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया था। अब माधबी पुरी बुच पर संगीन आरोप लगे हैं तो बीजेपी उनके बचाव में आ गई है। ऐसे में विपक्ष मामले को मुद्दा तो बनाएगा ही।

  • Related Posts

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा…

    Continue reading
    गांधी जयंती पर विशेष  : अगर गांधीजी आज जिंदा होते, तो आज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक हालात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?

    एस.आर. दारापुरी    “गांधीजी शायद आज के हालात…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी