अफसरों की जांच से स्कूल की टाइमिंग में हुआ सुधार

 ग्रामीणों में संतोष

 

राम विलास
राजगीर। प्रखंड के स्कूलों की लगातार जांच हो रही है। इससे स्कूलों के शिक्षकों और विद्यार्थियों की आने और जाने के टाइमिंग में काफी सुधार हुआ है। पहले स्कूलों में महीनों तक कोई जांच अधिकारी नहीं पहुंचते थे। तब शिक्षक और छात्र दोनों मनमाने समय से स्कूल आते और जाते थे। लेकिन अब वैसा नहीं है। शिक्षकों के साथ बच्चों में भी एसीएस केके पाठक का डर सताने लगा है।

शिक्षक और छात्र समय से स्कूल पहुंचने लगे हैं। अब सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक प्रतिदिन तीन चार जांच अधिकारी स्कूल पहुंच रहे हैं। इस कारण शिक्षकों में भय अब स्थाई तौर पर बैठ गया है। लगातार निरीक्षण होने से स्कूल में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति में तो सुधार हुआ ही है। उनके ठहराव में भी काफी अंतर हुआ है।

यह अब साफ-साफ दिखने लगा है पढ़ाई में सुधार होने संभावनाएं दिन पर दिन बढ़ने लगी है। शिक्षकों के मनमाने समय से स्कूल आने- जाने पर सख्ती दर सख्ती हो रही है। यही कारण है कि शिक्षक निर्धारित समय से स्कूल आते और समय से ही जाते हैं। शिक्षकों की उपस्थिति में सुधार होने के बाद बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ने लगी है।

सरकारी स्कूलों में नामांकन की स्थिति गत वर्षो की अपेक्षा इस साल बेहतर स्थिति में होने की संभावना है। पहले स्कूलों में हाजिरी बनाने के बाद अक्सर बच्चे भागने की जुगाड़ बैठाने लगते थे। काफी सख्ती के बाद भी टिफिन बाद स्कूलों में बच्चों का दर्शन दुर्लभ हो जाता था। कहीं कहीं सब्जेक्ट चेंज होने की घंटी बजना लगभग बंद हो चुकी थी। लेकिन जब से जांच का दायरा बढ़ा है।

एसीएस केके पाठक का डर शिक्षकों हुआ है तब सरकारी स्कूलों के दिन भी बहुरने लगे हैं। चार दसक पहले की तरह फिर से शिक्षक रेगुलर स्कूल आने लगे हैं। उन्हें स्कूल के बाहर के बच्चों के नामांकन की जिम्मेदारी भी दी गयी है। अभिभावक भी जागरूक होने लगे हैं। इसलिए सरकारी स्कूलों के प्रति फिर से रुझान हुआ है। अब पहले की तरह स्कूल बच्चों से गुलजार होने लगा है। स्कूलों के घंटियों की आवाज और कोलाहल फिर से सुनाई पड़ने लगी है।

 

— ग्रामीण बोले

 

ग्रामीणों की माने तो पहले सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती थी। इस कारण गरीब से गरीब लोग भी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाना चाहते थे। लेकिन जब से एसीएस केके पाठक की सख्ती बढ़ी है तब सरकारी स्कूलों की पढ़ाई में सुधार हुआ है। फिर से लोग प्राइवेट स्कूल से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने लगे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने जब से स्कूल में जांच दल को लगाया है तब से काफी सुधार हुआ है। पहले तो ऐसी स्थिति बन गई थी कि गरीब अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित हो गए थे। लेकिन अब स्कूल में अधिकांश शिक्षक समय से स्कूल आने लगे हैं। बच्चों की पढ़ाई में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इससे गरीब अभिभावकों का भी अब मान सम्मान बढ़ने की गुंजाइश होने लगी है।

 

 बोले वरीय बीआरपी

वरीय बीआरपी कुमार महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रखंड के सभी स्कूलों का नियमित और सघन निरीक्षण किया जाता है। 9:00 बजे से 9:30 बजे तक प्रतिदिन दो से तीन स्कूलों की जांच एक बीआरपी द्वारा की जाती है। इस कारण शिक्षकों में अब लापरवाही की गुंजाइश समाप्त हो गई है। विशेष परिस्थितियों में भी अनुपस्थित पाए जाने पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा जाता है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर उनकी विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। शाम 4:00 बजे तक सभी सरकारी स्कूलों में छात्र और पांच बजे तक शिक्षक उपस्थित रहते हैं।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    • By TN15
    • June 15, 2026
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी