सौरभ की लेखनी में पैनी धार है जो सच उगलती है

(बड़वा के टैगोर शिक्षण संस्थान एवं सिवानी के सेठ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित समारोह में भेंट की पुस्तकें)

द न्यूज 15 

सिवानी मंडी । बड़वा के टैगोर शिक्षण संस्थान एवं सिवानी के सेठ राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के ‘लेखक दम्पति’ सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका ‘सौरभ’ ने अपनी पुस्तकें ‘तितली है खामोश’ और ‘दीमक लगे गुलाब’ की प्रतियां राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ख़यालिया, एनसीसी इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर सुनीता जनावा, एवं बड़वा के टैगोर शिक्षण संस्थान के प्राचार्य वरुण सिंह एवं टैगोर स्कूल के प्रिंसिपल ललित बल्हारा को भेंट की।

कस्बे के युवा लेखक दम्पति की हाल हमें छह पुस्तकें आई है। जिनमें सत्यवान ‘सौरभ’ की ‘तितली है खामोश’ दोहा संग्रह (हरियाणा साहित्य अकादमी के सौजन्य से प्रकाशित), कुदरत की पीर, इश्यूज एंड पेनस और प्रियंका ‘सौरभ’ की ‘दीमक लगे गुलाब’, निर्भयाएं और फीयरलेस शामिल है। सभी पुस्तकें नोशन प्रेस से प्रकाशित हुई है और ऐमज़ॉन एवं फ्लिपकार्ट पर भी उपपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उनकी दो पुस्तकें बेस्ट सेलर में भी चल रही है। काव्य क्षेत्र के अलावा आये रोज दोनों लेखकों के लेख हिंदी एवं अंग्रेजी में देश भर के हज़ारों अखबारों, पत्र-पत्रिकाओं में सम्पादकीय पेज पर छपते हैं।

कॉलेज के प्रिंसिपल राजकुमार ख्यालिया जी बताया कि कोरोना काल का सदुपयोग करते हुए इस युवा दम्पति ने अपनी लेखन कला को नए रंग दिए हैं परिणाम स्वरुप इनकी छह पुस्तकें एक साथ आई और पाठकों की पसंद बनी है। टैगोर शिक्षण संस्थान के प्राचार्य वरुण श्योराण ने कहा कि सोशल मीडिया पर मैं इन दोनों लेखकों कि रचनाएँ पढ़ता रहता हूँ और मुझे इनकी रचनाओं में समाज कि सच्चाई नज़र आती है। मैं बच्चों को भी ऐसा अच्छा साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित करूँगा। टैगोर स्कूल के प्रिंसिपल ललित बल्हारा ने इस दौरान सौरभ के लेखन को उनके वार्षिक कैलेंडर के अनुरूप और बहुउपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि दोनों लेखकों कि लेखनी में पैनी धार है जो सच उगलती है।

इस दौरान दोनों संस्थाओं के छात्र-छात्राओं के अलावा स्टाफ सदस्यों की भी मौजूदगी रही। असिस्टेंट प्रोफेसर ईशु पराशर, अर्जुन सिंह छाबरा, महेन्दर झंडा, संजय,सुनील, सुरेश लाम्बा, सुमन, महिपाल, के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष लाल सिंह लालू, चेयरमैन अनिल झाझड़िया, रविंदर गोस्वामी, जोगिन्दर, संगीता, संदीप भाटीवाल, अनिल ‘पृथ्वीपुत्र’ भी मौजूद रहे।

Related Posts

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की…

Continue reading
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • By TN15
  • June 14, 2026
रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह