शहर के उद्योगपति राजेश केडिया को सौरभ दम्पति ने भेंट की पुस्तकें

द न्यूज 15 
चंडीगढ़/सिवानी मंडी। गाँव बड़वा के युवा साहित्यकार दम्पति सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका ‘सौरभ’ ने अपनी नव प्रकाशित पुस्तकें  ‘तितली है खामोश’ और ‘दीमक लगे गुलाब’ की प्रतियां  शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश केडिया को भेंट की. विदित रहे की ‘सौरभ दम्पति’ की अभी हाल में छह पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं जिनको देश भर में बड़े चाव से ख़रीदा एवं पढ़ा जा रहा है. इस अवसर पर श्री केडिया जी ने ‘सौरभ दम्पति’ के सामाजिक लेखन की खूब प्रशंसा की और कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सौरभ की रचनाएँ पढ़ता रहता हूँ. इनकी रचनाओं में समाज के हर व्यक्ति का दर्द है, समस्याएं है, इनकी रचनाएँ हर वर्ग की आवाज़ लिए है. इनके संग्रह पाकर मुझे अपार ख़ुशी का अनुभव हो रहा है.
यही नहीं ये दोनों युवा आये दिन देश-विदेश के समाचार पत्रों में सम्पादकीय पेज पर अपने लेखों के माध्यम से समाज की आवाज़ उठाते हैं; वो और भी ज्यादा काबिलेतारीफ़ और सिवानी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. इस दौरान  भाजपा के मंडल अध्यक्ष लाल सिंह लालू के साथ-साथ समाजसेवी रामस्वरूप घोड़ेला ने  भी ‘सौरभ दम्पति’ के लेखन पर चर्चा की और उन्हें नव प्रकाशित पुस्तकों की शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि सिवानी मंडी के प्रसिद्ध उद्योगपति स्वर्गीय हनुमान केडिया के सुपत्र राजेश केडिया जी बाबू जी के पदचिन्हों पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयासरत है.  इस अवसर पर राजेंदर जांगड़ा, सुरेश खन्ना, पूर्व तहसीलदार प्रताप सिंह भाटीवाल, नाहर सिंह तंवर, रविंदर केडिया, गोपाल बंसल, संतलाल अग्रवाल, रोहताश छापोला सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे.

Related Posts

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार
  • TN15TN15
  • November 17, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी…

Continue reading
CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

  • By TN15
  • November 22, 2026
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

  • By TN15
  • November 22, 2026
जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

  • By TN15
  • November 22, 2026
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

  • By TN15
  • November 22, 2026
सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

  • By TN15
  • November 22, 2026
उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने