Satire : नीति के ईश की कथा कहन्ता

आर्यवर्ते जम्बूद्वीप में एक जगह है मग-हद!! यह मानव इतिहास में ऐसी जगह रही है जहां ज्ञान पूंजी रही,,, आज तक मग-हद में निशा का नाश नहीं चढ़ता। कारण नीति-ईश ने नीति बनाई, पियो तो छुपकर, खुल्ले में कुछ मिलेगा नहीं, दरअसल वो इस कहावत पर यकीन करते हैं “मर्द को पीते और औरत को पीटते”सरेराह नहीं दिखना चाहिए।
नीति-ईश ने ज्ञान के पुनर्वास के लिए ज्ञान-पिपासु की प्यास बढ़ाने को उत्तम प्रदेश से शिक्षक आयात हुए और नाम बपस(b p s c)से भर्ती हुई।मग-हद की मंद अक़्ली उत्तम प्रदेश के योग से ही मिटना था।
नीति-ईश की एक नीति विश्वविख्यात है, :दाएं से बाएं घूम, थम सावधान
इसका इतना रेलीजेसली पालन करते हैं की भतीजे को छोड़ देते हैं,मौका लगे तो भतीजे को कलेजे से चिपका लेते हैं।
नीति-ईश है तो बहार है, लेकिन कंप्यूटर में टाइपिंग का ऑटो करेक्ट ‘बाहर’ लिख देता है।
नीति-ईश कहते हैं कि गहन-मनन निर्णय लेते समय मौन और अदृश्य हो जाते हैं। नीति-ईश की शब्दावली में धोखा का पर्याय कंफर्टेबल होना है। एक साल भतीजे से कंफर्टेबल रहते हैं तो दूसरे साल सम्राट जैसे विनोदी व्यक्ति से।।।क्योंकि सुशील की संगत नीति-ईश की लंबी रही है, इसलिए नीति-ईश सुशील भी हैं।

नीति-ईश को सपना आया शायद भंग की तरंग हो या मारिजियोना की तरंग:वे भरतखण्डे के पालक का स्वप्न देख लिया, तुरंत कंफर्टेबल होने लगे।
कांटा भतीजा था, तो बोले भतीजे कालांतर में तुम्हारे पूर्वजों के कारण सड़के धंसी रहीं, लोग घर से नहीं निकला करते,वो तो हमने अपनी नीति और ईश भावना से सब बदला।नीति-ईश महिलाबादी हैं तभी नारी-शिक्षा को प्रजनन प्रक्रिया से तुरंत चस्पा कर देते हैं।
दूसरी ओर भतीजा तेजस्वी है।अपने गुण के कारण चाचा के कंफर्टेबल होने का बुरा नहीं माना।रोजगार का क्रेडिट भी दे डाला।मग-हद के रास्ते बेहद तीव्र मोड वाले हैं, लेकिन भतीजा तेजस्वी है, चाचा नीति-ईश की वैधानिकता को भली-भांति जो जानते हैं।ज़मीन से जुड़े है और उसके लिए धोखे का कोई पर्याय जो नहीं है।
नीरज कुमार

  • Related Posts

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट

    मुदनाकुडु चिन्नस्वामी   चुनाव चाहे कितनी भी नियमितता…

    Continue reading
    गाली गलौज, बदजुबानी क्या आंदोलन के लिए सेहतमंद है?

    दिल्ली शहर में नौजवान पीढ़ी जुल्म ज्यादती, गैर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!