Sardar Sarovar Dam : अर्बन नक्सल पर बरसते हुए बोले पीएम मोदी, मैंने पूरा किया नेहरू का काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अर्बन नक्सल और राजनीतिक समर्थन वाले विकास विरोधी तत्वों ने गुजरात में कई सालों तक नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के निर्माण को रोककर रखा। उन्होंने कहा कि जिस काम की शुरुआत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी उसे उन्होंने पूरा किया। प्रधानमंत्री ने गुजरात में आयोजित पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन में वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। नर्मदा जिले के एकता नगर मेंजुटे देश के अलग-अलग राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों से पीएम मोदी ने बताया कि कैसे पर्यावरण की आड़ लेकर देश में विकास के कामों को रोकने की कोशिश हुई है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्क्चर के बिना देश का विकास देशवासियों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास सफल नहीं हो सकता है लेकिन हमने देखा है कि पर्यावरण मंजूरी के नाम पर देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को कैसे उलझाया जाता था। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आप जिस जगह बैठे हैं। एकता नगर का उदाहरण आंखें खोलने वाला है। कैसे अर्बन नक्सलें ने विकास विरोधियों से सरदार सरोवर डैम को रोककर रखा था। अपने यहां बड़ा जलाशय देखा होगा। इसका शिलान्यास आजादी केत् तुरंत बाद किया गया था।

सरदार बल्लभभाई पटेल की इसमें बहुत बड़ी भूमिका थी और पंडित नेहरू ने शिलान्यास किया था लेकिन सारे अर्बन नक्सल मैदान में आ गये। दुनिया के लोग आ गये। झूठा प्रचार किया, अभियान चलाया कि यह हुआ मेरे आने के बाद। बार-बार उसे रोका गया। जिस काम की शुरुआत नेहरू ने की थी वह पूरा हुआ मेरे आने के बाद। देश का कितना पैसा बर्बद हो गया।

पीएम मोदी ने कहा यह अर्बन नक्सलन आज भी चुप नहीं हैं। आज भी खेल खेल रहे हैं। उनके झूठ पकड़े गये उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हंै। उन्हें राजनीतिक समर्थन मिल जाता है कुछ लोगों का। भारत में विकास को रोकने के लिए कई ग्लोबल संस्थाएं भी तूफान खड़ा कर सकती हैं और ये हमारे अर्बन नक्सल उनको माथे पर लेकर नाचते रहते हैं और रुकावाट आ जा जाती है। पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से समझौता किये बिना संतुलित रूप से विचार करके आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अर्बन नक्सल झूठे प्रचार से वर्ल्ड बैंक और न्यायपालिका को भी प्रभावित करते हैं।

  • Related Posts

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

    Continue reading
    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए